विज्ञापन

प्रेग्नेंट होने की अजीब लत! 18 बार मां बन चुकी इस महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

सोशल मीडिया पर खुद को डॉक्टर बता रही एक महिला का वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो बार-बार प्रेग्नेंट होने की लत से जुड़ी एक अजीब कहानी सुना रही है. पढ़ें पूरी खबर.

प्रेग्नेंट होने की अजीब लत! 18 बार मां बन चुकी इस महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी!
क्या सच में हो सकती है प्रेग्नेंट रहने की लत? जानिए वायरल वीडियो के पीछे का पूरा मामला
istockphoto

शराब, सिगरेट या गेमिंग की लत के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आपने कभी बार-बार मां बनने के जुनून के बारे में सुना है? इंटरनेट पर एक महिला का ऐसा दावा सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. इस अजीब दास्तान की पूरी सच्चाई जानने के लिए लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. आजकल इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे और कहानियां तैरती रहती हैं. कुछ बातें इतनी सिंपल होती हैं कि लोग देखकर भूल जाते हैं, वहीं कुछ मामले ऐसे सामने आ जाते हैं जिन पर पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों भी एक ऐसा ही अजीब मामला लोगों के बीच तेजी से शेयर किया जा रहा है. दरअसल, इंटरनेट पर खुद को डॉक्टर बता रही एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो 18 बार मां बन चुकी कैरेन नाम की महिला की अजीब आदतों पर खुलकर बात करती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें:-भारत का वो रहस्यमयी गांव, जहां 17 परिवार जानबूझकर बिना बिजली और मोबाइल के जी रहे हैं जिंदगी!

अजीबोगरीब दावे का इंटरनेट पर तहलका

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल ही जाता है. लोग अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अलग-अलग एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, जो पल भर में वायरल हो जाते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आम इंसान की समझ से थोड़ा परे लगता है, लेकिन इस मामले की चर्चा हर जगह हो रही है. दरअसल, खुद को डॉक्टर बता रही एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (drmansi_mj) से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, एक अफ्रीकी महिला को बार-बार प्रेग्नेंट होने की अजीब लत है. वीडियो के मुताबिक, वो महिला 18 बार मां बन चुकी है. महिला डॉक्टर वीडियो में बता रही है कि, 'कैरेन' नाम की ये महिला जब तक प्रेग्नेंट नहीं होतीं, उन्हें घबराहट और डिप्रेशन होने लगता है.

दावे का सच और डॉक्टरों की राय

वीडियो में दिख रही महिला डॉक्टर आगे कहती हैं कि, 'मेडिकल साइंस में प्रेग्नेंट रहने की लत जैसी कोई आधिकारिक बीमारी या डायग्नोसिस दर्ज नहीं है. गर्भावस्था के दौरान शरीर में बनने वाले हार्मोन्स से मानसिक शांति जरूर मिलती है, कुछ महिलाओं को इमोशनली लगाव जरूर महसूस होता है, लेकिन बार-बार प्रेग्नेंट होना महिला की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-जयपुर की सड़कों पर बिक रही कुत्तों के लिए स्पेशल कुल्फी, डॉग लवर्स जरूर देखें ये वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnancy, Addiction, Doctor Video Viral, Pregnancy Advice, African Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com