8 Saal ke bacche ka Shiv Tandav video: इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है कर्नाटक का यह छोटा पैकेट बड़ा धमाका...सिरसी के रहने वाले ओम एन (Om N) ने दीवार के सहारे शीर्षासन (Shirshasana) किया और उसी पोजीशन में शिव तांडव स्तोत्रम (Shiv Tandav Stotram) का पाठ शुरू कर दिया. ताज्जुब की बात यह है कि इस नन्हे जांबाज ने पूरे स्तोत्र को महज 3 मिनट 47 सेकंड में खत्म कर डाला. सोशल मीडिया पर लोग बोल रहे हैं, 'भई...इसे कहते हैं असली टैलेंट, बाकी सब तो मोह-माया है'.
ये भी पढ़ें:-छोले-कुलचे से लाखों की कमाई! ठेले वाले का 'बैंक बैलेंस' देख उड़ जाएंगे होश, नौकरी छोड़ ठेला लगाने की मची होड़
शीर्षासन करते हुए बच्चे ने किया शिव तांडव का पाठ (Om N Sirsi Karnataka record)
इस 'जादुई' कारनामे को 15 फरवरी 2026 को अंजाम दिया गया था. संस्कृत के शुद्ध उच्चारण के साथ-साथ फेफड़ों पर इतनी जबरदस्त पकड़ देख बड़े-बड़े योगी भी दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. आमतौर पर सिर के बल खड़े होने पर खून का बहाव दिमाग की तरफ होता है, जिससे बोलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन ओम की एकाग्रता यानी 'कंसंट्रेशन' तो हिमालय जैसी अटल निकली. यूट्यूब चैनल Mind and Melody पर जैसे ही यह वीडियो आया, मानों कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई इसे भविष्य का सुपरस्टार बता रहा है, तो कोई इसे ईश्वर की विशेष कृपा.
सांसों का संतुलन और भक्ति का संगम (Fastest Shiv Tandav Stotram in Shirshasana)
ओम की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो उम्र महज एक नंबर है. कर्नाटक के सिरसी का यह लाल अब ग्लोबल सेंसेशन बन चुका है. लोगों का कहना है कि जहां आजकल के बच्चे फोन में डूबे रहते हैं, वहां ओम ने अपनी संस्कृति और योग को इस अनोखे अंदाज में दुनिया के सामने पेश किया है. ओम एन की यह कामयाबी सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उन सभी के लिए एक मिसाल है जो मुश्किलों से घबरा जाते हैं. इस छोटे से बच्चे ने अपनी भक्ति और मेहनत से यह बता दिया कि लगन हो तो दुनिया को झुकने पर मजबूर किया जा सकता है, चाहे फिर आपको खुद उल्टा ही क्यों न खड़ा होना पड़े.
ये भी पढ़ें:-'कलयुग' में श्रवण कुमार जैसे भाई! बहन की वफादारी का दिया ऐसा सिला, देख रो पड़ा पूरा इंटरनेट
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं