विज्ञापन

उम्र के इस पड़ाव पर भी हार नहीं मानी, बैंगन बेचने वाले इस दादा की कहानी दिल जीत लेगी

इंटरनेट पर इन दिनों एक बुजुर्ग दादा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी और स्वाभिमान से भरी बातें लोगों का दिल छू रही हैं. 79 साल की उम्र में भी वे अपनी मेहनत से गुजर-बसर कर रहे हैं...उनका ये जज्बा उन लोगों के लिए सीख है, जो कम उम्र में ही हार मान जाते हैं.

उम्र के इस पड़ाव पर भी हार नहीं मानी, बैंगन बेचने वाले इस दादा की कहानी दिल जीत लेगी
'एक मर्द की कहानी...' 79 साल की उम्र में दादा का जज्बा, बैंगन बेचकर करते हैं गुजारा, सिखाया स्वाभिमान का मतलब
Photo-patna4u_

Self Respect Story Of 79 Yr Old Uncle: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुश्किल मंजिल दूर नहीं होती और इंसान अपनी मेहनत, जज्बे से हर असंभव काम को संभव बना सकता है. ऐसे में उम्र सिर्फ आंकड़ा बनकर रह जाती है. आज के समय में जहां थोड़ी सी मुश्किल आने पर कम उम्र में ही लोग हार मान जानते हैं, वहां बिहार के एक 79 साल के दादा जिंदगी जीने का असली मतलब सिखा रहे हैं. जिस उम्र में लोग परेशानियों के बोझ तले दूसरों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर हो जाते हैं. उस उम्र में एक बुजुर्ग शख्स का जज्बा और आत्मसम्मान लोगों को बड़ी सीख दे रहा है.

ये भी पढ़ें:-बेटियों को पढ़ाने के लिए पिता ने 35 सालों तक चलाया ऑटो, इस पिता के संघर्षों को जानकर छलक जाएंगे आंखों से आंसू

स्वाभिमान की मिसाल बने दादा (79 year old man viral video)

वीडियो में दिख रहे 79 साल के दादा रोजाना 30 किलो बैंगन की बोरी लादकर चाकंद से मखदुमपुर तक का सफर ट्रेन में तय करते हैं और स्वाभिमान से अपना गुजारा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अमित कुमार नाम का एक इंफ्लुएंसर ट्रेन बोरी पकड़कर फर्श पर बैठे दादा से पूछता है कि, 'इसमें क्या है बाबा?' तो वह बोलते हैं कि, 'बैंगन है, 30 किलो.' वह बताते हैं कि रोजाना वह इसी तरह बैंगन लेकर जाते हैं और चाखंड से मखदुमपुर ले जाकर इन्हें बेंचते हैं. इस पर इंफ्लुएंसर ने पूछा कि, 'इस उम्र में इतना कष्ट क्यों उठाते हैं?' तो दादा ने जो जवाब दिया उसे सुनकर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. दादा ने कहा, 'किसी के आगे हाथ फैलाने या मुंह ताकने से बेहतर है कि मेहनत करके अपना निवाला कमाया जाए.'

79 की उम्र में भी नहीं फैलाया हाथ (hard working elderly man)

इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर patna4u_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक मर्द की कहानी...' इस दिल छू लेने वाले वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए दादा के जज्बे को सलाम कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि इसे पुरुषों के संघर्ष से जोड़कर देख रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'संघर्ष किसी का मोहताज नहीं होता.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जीवन में सम्मान के साथ जीना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मेहनत कभी छोटी नहीं होती.' 

ये भी पढ़ें:-वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Self Respect, Hard Working, Inspiring Story, Bihar, Old Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com