विज्ञापन

जमीन के नीचे दबा मिला 3 हजार साल पुराना रहस्य, इंसान की खोपड़ी के साथ मिले अनोखे अवशेष

हाल ही में वैज्ञानिकों को खुदाई के दौरान एक बेहद प्राचीन कब्र का पता चला है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है. माना जा रहा है कि ये खोज मेसोअमेरिका के इतिहास के कई नए पन्नों को खोल सकती है.

जमीन के नीचे दबा मिला 3 हजार साल पुराना रहस्य, इंसान की खोपड़ी के साथ मिले अनोखे अवशेष
3000 साल पुराने अवशेषों के बीच मिली इंसानी खोपड़ी, वैज्ञानिकों के भी उड़े होश

3000 Year Old Burial Site: जमीन के सीने में सदियों का इतिहास दफन होता है, लेकिन जब अचानक से हजारों साल पुराना कोई राज बाहर आता है, तो पूरी दुनिया का ध्यान उसकी तरफ खिंचा चला जाता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ चौंका देने वाला वाकया देखने को मिला मध्य अमेरिका के एल सल्वाडोर में, जहां पुरात्वविदों (Archaeological Excavation) की टीम प्राचीन दफनाने की जगह की जांच कर रही है, जिससे उस इलाके में 2000 साल से भी पहले रहने वाले लोगों के बारे में नई जानकारी मिल सकती है. खुदाई के दौरान एक बेहद प्राचीन कब्र का भी पता चला है.

ये भी पढ़ें:-वीकेंड ट्रिप पर होटल समझकर महिला जेल में बुक कर बैठी कमरा, फिर जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी

एल सल्वाडोर की खुदाई में मिली चौंकाने वाली चीजें (Ancient skull El Salvador)

'पीपल' की रिपोर्ट के अनुसार, अल साल्वाडोर (El Salvador) में पुरातत्वविद् (Archaeologists) एक ऐसी खोज की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जो लगभग 850 ईसा पूर्व की हो सकती है. अल साल्वाडोर के संस्कृति मंत्रालय (El Salvador's Ministry of Culture) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में सैन साल्वाडोर के एंटिग्यू कुस्काटलान (Antiguo Cuscatlán) में हिस्पैनिक-पूर्व काल (pre-Hispanic burial site) की एक दफन जगह मिली थी. 21 जुलाई को वहां खुदाई का काम शुरू हुआ. इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व पुरातत्वविद् कार्लोस फ्लोरेस मंजानो कर रहे हैं, जो येल यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट के छात्र हैं. ये काम नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ कल्चर के संरक्षण विशेषज्ञों और पुरातत्वविदों की देखरेख में हो रहा है.

खोपड़ी के पास मिला कछुए जैसा बर्तन (Skull and turtle shaped vessel found)

अल साल्वाडोर के संस्कृति मंत्रालय ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि, 'बहुत पुरानी होने के कारण ये खोज मेसोअमेरिका में सबसे पुरानी प्री-हिस्पैनिक कब्रों में से एक हो सकती है और इससे उन लोगों के बारे में नई जानकारी मिल सकती है, जो दो हजार साल से भी पहले इस इलाके में रहते थे. न्यूज रिलीज के अनुसार, एंटीगुओ कुसकाटलान इलाके में हुई खुदाई के दौरान शोधकर्ताओं को जमीन के नीचे से एक इंसानी खोपड़ी मिली है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस खोपड़ी के ठीक बगल में एक छोटा सा उसुलुतान सिरेमिक बर्तन मिला, जिसकी बनावट समुद्री कछुए जैसी है. इसके अलावा ज्वालामुखी की राख की परतों के नीचे संरक्षित कसवा की लकड़ियां भी पाई गई हैं. यीले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कार्लोस फ्लोरेस मांजानो की देखरेख में चल रही इस खुदाई को मेसोअमेरिका इलाके की सबसे पुरानी कब्रों में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल

उल्टे मुंह मिले शव, डीएनए टेस्ट से खुलेगा सच (Body found face down and DNA test underway)

खबरों के मुताबिक, शव को जमीन में उल्टा मुंह करके दफनाया गया था. अब वैज्ञानिक इसके अवशेषों का रेडियोकार्बन डेटिंग और डीएनए टेस्ट करा रहे हैं, ताकि ये साफ हो सके कि ये व्यक्ति पुरुष था या महिला. जानकारों का मानना है कि इस खोज का सीधा संबंध 1970 के दशक में चालचुआपा में मिली 33 कंकालों की रहस्यमयी कब्र से हो सकता है, जहां कुछ लोगों के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे. CBS न्यूज के अनुसार, उस पुरातात्विक साइट पर 26 पूरे कंकाल, साथ ही चार अधूरे कंकाल और तीन अलग-अलग खोपड़ियां मिलीं. कई अवशेषों में शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और वे औंधे मुंह पड़े थे, जबकि वहां मिले कुछ अन्य अवशेषों पर शरीर के अंगों को काटने या सिर धड़ से अलग करने के निशान थे.

ये भी पढ़ें:-दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chalchuapa Archaeological Site, El Salvador Archaeology, Pre Hispanic Burial Site, Antiguo Cuscatlan Excavation, Ancient Discovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com