विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

Funny Video: कोरोना वैक्सीन के डर से पेड़ पर चढ़ गई लड़की, कहती है- हम नहीं लगवाएंगे

कोरोना (Corona) का समय हम सभी के लिए बहुत ही बुरा रहा. इस दौरान पूरी दुनिया में लॉकडाउन (Trending Video) लग गया था. सामाजिक दूरी (Social Distance) बनाने के लिए ये ज़रूरी भी था.

Funny Video: कोरोना वैक्सीन के डर से पेड़ पर चढ़ गई लड़की, कहती है- हम नहीं लगवाएंगे

कोरोना (Corona) का समय हम सभी के लिए बहुत ही बुरा रहा. इस दौरान पूरी दुनिया में लॉकडाउन (Trending Video) लग गया था. सामाजिक दूरी (Social Distance) बनाने के लिए ये ज़रूरी भी था. ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना की वैक्सीन का महत्व बेहद ज़रूरी हो गया है. सरकार इसके लिए निरंतर प्रयत्न भी कर रही है. मेडिकल कार्यकर्ताओं की मदद से सरकार घर जाकर वैक्सीन दिलवाने का काम कर रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल भी हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी रुक नहीं पाएगी.

वायरल वीडियो देखें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वैक्सीन के डर से पेड़ पर चढ़ जाती है. वो वैक्सीन लगवाने से डर जाती है. ऐसे में वैक्सीन लगाने वाले कार्यकर्ता बार-बार उसे पेड़ से उतर जाने को कहते हैं. ये वीडियो इतना फन्नी है कि लोग देखते ही हंस रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं.

वायरल वीडियो को @Anurag_Dwary ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक जानकारी भी दी है. जानकारी में उन्होंने लिखा है-  मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले के मनकारी गांव में वैक्सीन टीम वैक्सीन देने पहुंचती है, तो डर से एक लड़की पेड़ पर चढ़ जाती है. उस लड़की को किसी तरह समझाकर नीचे उतारा जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Vaccine, Funny Vaccine Video, Trending Videos In Hindi, Human Story In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com