Chinese boy 11 invents 300 unique hair braids for toddler sister: चीन के हुनान प्रांत के झुझोऊ शहर में रहने वाले 11 साल के एक लड़के ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. इस नन्हें कलाकार ने पिछले एक साल में अपनी 3 साल की छोटी बहन के लिए 300 से ज्यादा यूनिक हेयर स्टाइल तैयार किए हैं. यह प्यारा भाई-बहन का रिश्ता और भाई की क्रिएटिविटी लोगों को बेहद पसंद आ रही है. लड़के का हुआंग (Huang) है और उसकी मां नियमित रूप से उनके वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती हैं. इन वीडियोज़ में अक्सर भाई को बहन के बालों की खूबसूरत चोटी बनाते हुए देखा जाता है.

हर दिन नई चोटी (child hairstylist China)
हर दिन की शुरुआत वह एक छोटे से पानी के बर्तन से बहन के बालों को हल्का गीला करके करता है, ताकि चोटी बनाना आसान हो. हेयरस्टाइलिंग के दौरान वह कभी-कभी कंघी को मुंह में पकड़ लेता है, ठीक वैसे ही जैसे कोई प्रोफेशनल हेयरड्रेसर करता है. उसके सामने एक डिब्बा रहता है, जिसमें रंग-बिरंगे रबर बैंड और हेयर क्लिप्स रखे होते हैं. जब भाई पूरी लगन से चोटी बना रहा होता है, तब उसकी छोटी बहन दूध की बोतल लेकर आराम से बैठी रहती है और भाई की 'सेवा' का आनंद लेती है. चोटी बनाने के बाद, भाई बहन के गाल पर एक प्यार भरा किस देता है और दोनों मिलकर 'विक्ट्री' पोज़ में कैमरे के सामने मुस्कुराते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

नन्हे भाई की क्रिएटिविटी ने जीता दिल (11 year old braids sister's hair)
ये हेयर स्टाइल्स बेहद क्रिएटिव होते हैं, जैसे तितलियां दिल, बैल के सींग और यहां तक कि कंपास जैसी डिज़ाइन भी. एक बार तो उसने बालों को 8 हिस्सों में बांटकर बहन के सिर पर कंपास जैसा आकार बना दिया. एक और बार, उसने बहन के सिर पर बालों से एक सुंदर सा ताज बना दिया. उनकी मां ने बताया कि, मेरा बेटा DIY में बहुत हुनरमंद है. उसने चोटी बनाना तब शुरू किया जब उसकी बहन सिर्फ एक साल की थी. अब वो इतना अच्छा कर लेता है कि मैं खुद चोटी बनाना भूल गई हूं. इस भाई की कला ने सोशल मीडिया पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. एक यूज़र ने लिखा, ये बच्चा तो नैचुरल स्टाइलिस्ट है. वहीं दूसरे ने हंसते हुए कहा, मां होने के बाद भी मैं इसकी बराबरी नहीं कर सकती.
ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं