11 Year Old Boy Saves His Dog Stuck In Elevator: जब मुसीबत अचानक सामने आती है, तो कुछ लोग घबरा जाते हैं और कुछ अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल लेते हैं. ऐसे ही ब्राजील के ग्वायस में 11 साल के थियागो अब्रू मागालहास ने अपनी बहादुरी और फुर्ती से अपने पालतू कुत्ते 'मिलू' की जान बचा ली. यह पूरी घटना लिफ्ट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. यह एक पुराना वीडियो जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लिफ्ट में हुआ हादसा (Pet Safety in Elevator)
रिपोर्ट के अनुसार, थियागो अपने पालतू कुत्ते मिलू के साथ लिफ्ट में दाखिल हुआ, लेकिन जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ, मिलू अंदर आ गई और उसका पट्टा लिफ्ट के बीच ही फंस गया. जैसे जैसे लिफ्ट ऊपर बढ़ने लगी, मिलू का कॉलर कसने लगा, जिससे उसका दम घुटने लगा. यह देखकर थियागो ने बिना घबराए तेजी से प्रतिक्रिया दी. उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर पट्टे को खोला और मिलू की जान बचा ली. अगर वह थोड़ी भी देर करता, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
CCTV वीडियो वायरल, लोग ले रहे हैं सतर्क रहने की सीख (Elevator accident)
यह पूरी घटना लिफ्ट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. इंस्टाग्राम हैंडल @saiunamidiaoficial ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने थियागो की बहादुरी की तारीफ की, तो कुछ ने लिफ्ट में पालतू जानवरों को ले जाने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी.
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा (Inspirational Rescue Stories)
इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और शेयर किया. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि यह घटना एक महत्वपूर्ण सीख देती है कि लिफ्ट में पालतू जानवरों को हमेशा सावधानी से ले जाना चाहिए. कुछ लोगों ने थियागो को रियल हीरो बताते हुए उसकी सूझबूझ की सराहना की.
जानवरों के लिए लिफ्ट में बरतें ये सावधानियां:- (Pet Owner Safety Tips)
- हमेशा अपने पालतू जानवर का पट्टा ढीला रखें, ताकि कोई आपात स्थिति होने पर उसे जल्दी हटाया जा सके.
- लिफ्ट का दरवाजा बंद होने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका पालतू पूरी तरह अंदर आ चुका है.
- छोटे बच्चों को अकेले पालतू जानवरों के साथ लिफ्ट में जाने से बचाएं.
- अगर किसी आपात स्थिति में पट्टा फंस जाए, तो तुरंत कॉलर खोलने का प्रयास करें.
एक बहादुर बच्चे की त्वरित सोच ने बचाई जान (Heroic Boy Saves Pet)
थियागो अब्रू मागालहास की तेजी और सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया. यह घटना हर पालतू जानवर के मालिक के लिए एक सबक है कि लिफ्ट या अन्य जगहों पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए. थियागो की बहादुरी ने उसे सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया है.
ये भी पढ़ें:- बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं