गुरुग्राम से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक शख्स ने अपनी महंगी स्कॉर्पियो में करीब 6 हजार रुपये का डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए मौके से भाग गया. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कॉर्पियो चालक आराम से पेट्रोल पंप पर पहुंचता है और करीब 6,000 रुपये का डीजल भरवाता है. जैसे ही डीजल भरना पूरा होता है, वह अचानक गाड़ी दौड़ाकर वहां से निकल जाता है. उसे रोकने के लिए पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी पीछे-पीछे दौड़ता है, लेकिन चालक तेज रफ्तार में फरार हो जाता है.
🚨6000 रुपए का पेट्रोल भरवाकर 20 लाख के स्कॉर्पियो सवार भगा।
— Think Tank (@corn_kt) June 28, 2026
यह घटना गुड़गांव पटौदी रोड की है जहां पेट्रोल भरवाने के बाद कैसे भाग रहा है स्कॉर्पियो ड्राइवर। 😲😲pic.twitter.com/V5gwjnzWn5
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो @corn_kt नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया है कि यह घटना गुरुग्राम के पटौदी रोड की है, जहां करीब 20 लाख रुपये की स्कॉर्पियो में सवार चालक डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए भाग निकला.
वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन
वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आरोपी के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि महंगी गाड़ी होने के बावजूद पेट्रोल पंप के पैसे नहीं देना बिल्कुल गलत है.
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं