विज्ञापन

3 लाख की कीमत और फोल्डेबल स्क्रीन, ऐप्पल के नए iPhone Duo पर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

ऐप्पल ने अपने नए इवेंट में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है, लेकिन 2,99,900 रुपये की भारी भरकम शुरुआती कीमत की वजह से ये फोन चर्चा में कम और मीम्स में ज्यादा छा गया है. लोग इसकी तुलना रॉयल एनफील्ड बाइक और अपनी सालाना सैलरी से कर रहे हैं.

3 लाख की कीमत और फोल्डेबल स्क्रीन, ऐप्पल के नए iPhone Duo पर इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़
'सैमसंग छोड़ो अब बुलेट से मुकाबला!' 3 लाख के iPhone Duo की कीमत देख उड़े लोगों के होश

ऐप्पल ने 9 सितंबर के इवेंट में टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचाते हुए अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया. नए सीईओ जॉन टर्नस की अगुवाई में लॉन्च हुए इस फोन के फीचर्स तो गजब के हैं, लेकिन भारत में इसकी कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार शुरू हो गई. 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

रॉयल एनफील्ड से तुलना और किडनी वाले मीम्स

सोशल मीडिया पर फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo के लॉन्च होते ही लोगों के एक से बढ़कर एक रिएक्शन सामने आ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि, '3 लाख की कीमत के साथ अब ऐप्पल सैमसंग से नहीं, बल्कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन जैसी प्रीमियम बाइकों से मुकाबला कर रहा है.'

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

कुछ यूजर्स ने लिखा कि, 'फोन का नाम 'Duo' इसलिए रखा गया है, क्योंकि इसे खरीदने के लिए दो लोगों की सैलरी लगेगी.' वहीं मशहूर लर्निंग ऐप Duolingo ने भी चुटकी लेते हुए लिखा कि, 'ऐप्पल ने मेरे नाम पर फोन रखकर उसे मोड़ दिया'. पुराने किडनी बेचने वाले जोक्स भी एक बार फिर से एक्स और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगे हैं.

ये भी देखें-एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्‍च में आया नजर

कैसा है 3 लाख रुपये वाला ये फोन

कीमत और मीम्स से हटकर बात करें तो ये ऐप्पल का अब तक का सबसे अनोखा फोन है. इसमें 7.6 इंच की अंदरूनी फोल्डेबल स्क्रीन और 5.4 इंच की बाहरी डिस्प्ले दी गई है. फोन में 2-नैनोमीटर प्रोसेस पर बना लेटेस्ट A20 Pro चिप, ऐप्पल पेंसिल सपोर्ट और 2 टीबी तक की स्टोरेज मिलती है, जो इसे टेक्निकली काफी एडवांस बनाती है.

ये भी पढ़ें:-क्या निकलेगा डिब्बे के अंदर? यहां किलो के भाव बिक रहे हैं खोए हुए पार्सल! इस मार्केट में लोग आजमां रहे हैं अपनी 'किस्मत'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple IPhone Duo Price In India, IPhone Duo, APPLE FOLDABLE, Apple Phone, IPhone Duo 299900
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com