विज्ञापन

101 की उम्र में भी दफ्तर जाती हैं ये महिला, 100 के बाद भी खुद को एक्टिव रखने के लिए फॉलो करती हैं ये 3 आदतें

101 year old still working: सोशल मीडिया पर इन दिनों 101 साल की एक महिला का वीडियो खूब चर्चा में है. इसके पीछे की वजह है उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज, जिसके बारे में जानकर, लोग उनसे जिंदगी जीने की सीख ले रहे हैं.

101 की उम्र में भी दफ्तर जाती हैं ये महिला, 100 के बाद भी खुद को एक्टिव रखने के लिए फॉलो करती हैं ये 3 आदतें
रिटायरमेंट के बाद भी कैसे रहें ऊर्जावान? 101 साल की एलीन लवीन से सीखें लाइफस्टाइल

101 year old Eileen Lavine long life secrets: क्या आपने कभी सोचा है कि, 100 साल की उम्र पार करते ही आपका रूटीन कैसा होगा? एक उम्र के बाद ज्यादातर लोगों का उठना बैठना भी दूभर होता है. वो हर काम के लिए दूसरों पर डिपेंडेंट हो जाते हैं, लेकिन एलीन लवीन नाम की महिला की लाइफस्टाइल बिल्कुल अलग है. वह 101 साल की उम्र में भी आज नौकरी कर रही हो, खुद अपना काम संभाल रही हैं. यहां तक की मानसिक रूप से पूरी तरह सक्रिय हैं, यही वजह है कि, आज दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें:-यहां जवान होते ही 'मर्द' बन जाती हैं महिलाएं! ना शादी का बंधन ना बच्चों की जिम्मेदारी

दिमाग को हमेशा रखें व्यस्त (Keep the brain active)

101 वर्षीय एलीन लवीन, पेशे से एक पत्रकार हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपनी लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज साझा किया है. वे अपनी ऊर्जा और जिंदादिली को सबसे बड़ी वजह मानती हैं. उन्होंने अपनी लाइफ के 3 ऐसे पहलू बताएं है, जिन्हें वे अपनी लंबी उम्र, स्वस्थ और सक्रिय जिंदगी का राज मानती हैं. लोग उनकी जिंदादिली को देखकर हैरान हैं और एलीन के बताए ऊर्जा के मंत्र को फॉलो कर रहे हैं. एलीन ने लंबी उम्र का सबसे बड़ा राज...दिमाग को हमेशा सक्रिय रखना बताया है. उनके मुताबिक, वो रोज सुबह सबसे पहले अखबार पढ़ती हैं और फिर क्रॉसवर्ड हल करती हैं. उनका मानना है कि रोजाना नई चीजें सीखना...दिनचर्या का अहम हिस्सा होना चाहिए.

काम करना कभी बंद न करें (Importance of work and social connections)

एलीन कहती हैं कि, जब तक वह समाज में योगदान दे सकते हैं तब तक काम करना मत छोड़िए. वह बताती है कि, उनकी मां हमेशा उन्हें पॉजिटिव सोच रखने के साथ-साथ लोगों के लिए कुछ उपयोगी करने की सीख देती थीं. वह बताती हैं कि, दोस्तों और परिवार को समय देने के साथ-साथ वह ईमेल पर भी बातचीत करती रहती है, ये उनकी सोशल लाइफ का हिस्सा है. एलीन मानती हैं कि, इंसान को सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए. हमेशा अपने काम से जुड़े रहे, कुछ नया करें. 

ये भी पढ़ें:-109 साल पहले पिकनिक मनाने गए लोगों की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दिखा कुछ ऐसा देख चकरा जाएगा दिमाग

लोगों से जुड़ाव जरूरी, रिश्तों को अहमियत दें (long life habits)

एलीन का मानना है कि, अच्छे रिश्ते और लोगों के साथ जुड़ाव ही सेहत का असली टॉनिक है. उनके करीबी उनकी ऊर्जा का पावर बूस्टर उनके मिलनसार स्वभाव को मानते हैं. एलीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1962 में लेखन और संपादन से जुड़ी एक कंपनी शुरू की थी, जो आज भले एक कंपनी नहीं है, लेकिन वह अब भी एक मैगजीन में वरिष्ठ संपादक के रूप में हर सप्ताह काम करती हैं. एलीन कहती हैं कि, रिश्तों को समय देता बेहद जरूरी है. जितना हो सके अपनी लाइफ का भरपूरा आनंद लें.

ये भी पढ़ें:-क्या भारत में इलाज वाकई सस्ता है? अमेरिका से लौटे बुजुर्ग की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Journalist, Healthy Aging Tips, Long Life Secrets, Mental Fitness, Healthy Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com