सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @joedelhi नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो में 2016 की एक घटना का जिक्र है, जब अल्माटी के सायरन जलाशय में एक कुत्ता गिर गया था. जलाशय के किनारे चिकने होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहा था.
लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला
कुत्ते को बचाने के लिए एक शख्स ने कोशिश की, लेकिन वह अकेले सफल नहीं हो पाया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मिलकर एक मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाई. सभी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक लाइन बनाई और मिलकर कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान उस शख्स की भी जान बचाई गई. यह घटना इंसानियत और एकता की बेहतरीन मिसाल बन गई.
देखें Video:
“In this video, I want to share a touching story that took place in Almaty. In 2016, a dog fell into the Sayran reservoir and couldn't get out because of the smooth banks. A young man tried to rescue it but couldn't do it alone. That's when a group of people formed a human chain,… pic.twitter.com/mfXufOYA1M
— Ajay Joe (@joedelhi) March 23, 2026
10 साल बाद बना स्मारक
इस घटना के करीब 10 साल बाद, मार्च 2026 में उसी जगह पर एक खास मूर्ति (स्मारक) बनाई गई. यह स्मारक न सिर्फ उस कुत्ते की जान बचाने की कहानी को याद दिलाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब लोग एकजुट होते हैं, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो को अब तक 59 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत! लेकिन वहां सीढ़ियां भी बनानी चाहिए. दूसरे ने कहा, यह इंसानियत की सबसे अच्छी मिसाल है. तीसरे ने लिखा, हमें ऐसे ही आर्ट की जरूरत है. वहीं, एक यूजर ने कहा, आज का सबसे बेहतरीन वीडियो!
यह भी पढ़ें: 50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग
सात कुत्तों को चोर 17 किलोमीटर दूर ले गए, फिर जो हुआ, वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं