विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2019

लोग ऐसे उड़ा रहे हैं #10YearChallenge का मजाक, वायरल हुए ये मजेदार Tweets

इंटरनेट पर '10 Year Challenge' खूब वायरल हो रहा है. दुनियाभर के लोग साल 2009 और 2019 की फोटो पोस्ट कर रहे हैं.

Also Read in
लोग ऐसे उड़ा रहे हैं #10YearChallenge का मजाक, वायरल हुए ये मजेदार Tweets
इंटरनेट पर '10 Year Challenge' खूब वायरल हो रहा है.

2019 के शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक चैलेंज शुरू हुआ है. इंटरनेट पर '10 Year Challenge' खूब वायरल हो रहा है. दुनियाभर के लोग साल 2009 और 2019 की फोटो पोस्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर स्पोर्ट्स स्टार्स तक पुरानी तस्वीरें डाल रहे हैं. लेकिन इस चैलेंज का खूब मजाक भी बन रहा है. कुछ लोग बता रहे हैं कि वो 2009 में भी सिंगल थे और 2019 में भी सिंगल हैं.

10 Year Challenge: 10 साल पहले ऐसे दिखती थीं सोनम-बिपाशा, बॉलीवुड सितारों का नया शौक, देखें Photos

साल 2019 के शुरुआत में ट्रेंडिंग टॉपिक तो यही है कि लोग 10 साल पहले कैसे दिखते थे और अब कैसे बदल गए हैं. इस वजह से लोगों को देखने में भी काफी अच्छा लग रहा है. सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड साल की शुरुआत से हुआ और देश-विदेश में सभी ऐसे ही तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. #10YearChallenge के साथ लोग तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इस चैलेंज का मजाक भी उड़ाया है. 

#10YearChallenge: 10 साल पहले ऐसी दिखती थीं पद्मा लक्ष्मी, इन स्टार्स का भी बदला लुक

 

 

छोटी-बड़ी हस्तियों ने अपनी पुरानी और लेटेस्ट तस्वीरें एक साथ कोलाज करके तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर डाल रहे हैं. करण जौहर के अलावा सोनम कपूर, बिपाशा बसु, डेजी शाह, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, सोनू सूद, डियाना पेंटी, ईशा गुप्ता, श्रुति हासन, डब्बू रतनानी, अमृत्य खानविलकर, रजनीश दुग्गल, राजकुमार रॉव जैसे स्टार्स ने भी फोटो पोस्ट की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
10 Year Challenge, Viral Challenge, 10 Year Challenge Funny
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com