विज्ञापन

यहां बीयर पीनी है तो गिरवी रखना होगा जूता, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कह नहीं सकते. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा में है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बार का अनोखा चैलेंज दिखाया गया है, जहां जूते लेकर बीयर के मग दिए जाते हैं. इस अजीबोगरीब मग को टेबल पर रखना भी आसान नहीं है. देखें वीडियो.

यहां बीयर पीनी है तो गिरवी रखना होगा जूता, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
'जूता दो और बीयर लो'...इस बार की अजीब शर्त देख चकरा जाएगा सिर!
Pexels

Weird beer glass challenge: दुनिया बड़ी अतरंगी है...अब बेल्जियम के इस बार को ही देख लीजिए, जहां बीयर पीने के लिए आपको अपनी जेब नहीं, बल्कि अपना जूता ढीला करना पड़ता है. एक भारतीय लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है, जिसमें वह एक ऐसे ग्लास से बीयर पी रही है जिसे टेबल पर रखना नामुमकिन है. क्या है ये 'जूता इंश्योरेंस' और क्या है इस अजीब ग्लास का लोचा? आइए जानते हैं. 

ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

आजकल इंटरनेट पर चाहत आनंद नाम की एक इंडियन व्लॉगर का वीडियो छाया हुआ है. बेल्जियम के घेंट (Ghent) शहर में एक ऐसा बार है, जहां कदम रखते ही आपसे आपका एक जूता मांग लिया जाता है. घबराइए मत, ये कोई लूटपाट नहीं बल्कि उनकी सदियों पुरानी रवायत है. दरअसल, यहां की बीयर एक बहुत ही कीमती और टेढ़े मेढ़े ग्लास में सर्व की जाती है, जिसे 'क्वाक' (Kwak) ग्लास कहते हैं.

ये भी पढ़ें:-गन्ने के जूस का 'कत्लेआम'! मटर पनीर और आइसक्रीम डालकर बना दिया 'अतरंगी' शरबत, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

जूते के बदले जाम का इंतजाम (Shoes for Beer at Ghent Bar)

ये ग्लास दिखने में किसी लैब के बीकर जैसा है, जिसका नीचे का हिस्सा गोल होता है. मतलब ये कि आप इसे शान से टेबल पर टिका नहीं सकते. अगर हाथ से छूटा तो समझो 90 पाउंड (करीब 10 हजार रुपये) पानी में...इसीलिए बार वाले सेफ्टी के तौर पर आपका जूता गिरवी रख लेते हैं और उसे छत से लटकी एक टोकरी में डाल देते हैं. जब आप अपनी 1.2 लीटर की बीयर खत्म कर लेते हैं और ग्लास सलामत वापस करते हैं, तब जाकर आपको आपका जूता वापस नसीब होता है.

अजीबोगरीब ग्लास और कड़ा इम्तिहान (The weird glass and the ultimate beer test)

वीडियो में दिख रहा है कि लकड़ी के स्टैंड में फंसा यह भारी भरकम ग्लास संभालना हर किसी के बस की बात नहीं है. लोग इस चैलेंज को मजे से ले रहे हैं और कमेंट्स में कह रहे हैं कि, 'भाई...ऐसी बीयर पीने के लिए तो नंगे पैर भी घूमने को तैयार हैं'. यह बार अब टूरिस्ट्स के लिए एक 'मस्ट विजिट' डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां शराब के साथ थोड़ा एडवेंचर भी मुफ्त मिलता है. 

ये भी पढ़ें:-ट्रेन भी अपनी और पटरी भी अपनी! मिलिए भारत के इकलौते शख्स से जिनके पास था खुद का 113 करोड़ का रेलवे स्टेशन

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Belgium Beer Shoe Challenge Viral Video, Ghent Bar Shoe For Beer, Chahat Anand Belgium Video, Weird Beer Glass Challenge, Belgium Beer Challenge Viral Video, Ghent Bar Beer Glass Challenge, Viral Instagram Beer Video Belgium, Indian Girl Belgium Travel Viral, Weird Beer Mug Challenge Europe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com