विज्ञापन

कलेजा मुंह को आ जाए! दुनिया की सबसे खट्टी कैंडी खाते ही उछल पड़े लोग, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

बचपन में वो चुलबुली और कच्चा आम वाली टॉफी तो बहुत खाई होगी, जिसे खाकर आंखें मिचमिचा जाती थीं...पर आज जिस 'खटास के खजाने' की हम बात कर रहे हैं, उसे खाकर लोग सीधे आसमान की सैर कर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसी टॉफी का वीडियो तहलका मचा रहा है.

कलेजा मुंह को आ जाए! दुनिया की सबसे खट्टी कैंडी खाते ही उछल पड़े लोग, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
ब्लैक डेथ कैंडी का कहर: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही है ये अजीबोगरीब टॉफी
Photo - Instagram/@imanebourouis

Worlds sourest candy viral video: इंस्टाग्राम पर @imanebourouis नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर हुआ है, जिसमें लोग 'वर्ल्ड्स सोरेस्ट कैंडी' यानी दुनिया की सबसे खट्टी टॉफी का चैलेंज ले रहे हैं, जिसे जुबान पर रखते ही इंसानी चेहरा किसी बिगड़े हुए कार्टून जैसा बन जाता है. यकीन मानिए, ये खटास नहीं, साक्षात बिजली के झटके जैसा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कोई इस टॉफी को मुंह में डालता है, उसके शरीर में मानो झटके लगने शुरू हो जाते हैं. एक महिला तो कार में बैठी-बैठी ऐसे उछलने लगीं जैसे उन्हें कोई करंट लग गया हो. इस टॉफी ने अच्छे अच्छों का 'सिस्टम' हिला कर रख दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo - Instagram/@imanebourouis

खटास का असली विलेन...ब्लैक डेथ कैंडी (Black Death Sour Candy)

इंटरनेट की गलियों में छानबीन की तो पता चला कि इस 'आफत' का नाम 'ब्लैक डेथ' (Black Death) है. ये कोई मामूली टॉफी नहीं है, बल्कि इस पर साइट्रिक एसिड की इतनी मोटी परत चढ़ी होती है कि, जुबान का स्वाद ही सुन्न कर दे और मजे की बात तो ये है कि जब आपको लगता है कि खटास खत्म हो गई, तभी इसके अंदर भरा हुआ 'फिजी सेंटर' एक्टिव हो जाता है और दोबारा से तगड़ा अटैक करता है.

चैलेंज के चक्कर में कहीं जान पर न बन आए (viral instagram sour candy challenge)

इस वीडियो को देखकर पब्लिक दो गुटों में बंट गई है. कुछ लोग इसे मजेदार कह रहे हैं, तो कुछ इसे 'ओवर एक्टिंग' बता रहे हैं. हालांकि, एक यूजर ने बड़ी पते की बात कही कि, इतनी ज्यादा खट्टी चीज सेहत के लिए जानलेवा भी हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo - Instagram/@imanebourouis

खैर, जो भी हो, इस टॉफी को खाने के बाद लोगों के जो चेहरे बन रहे हैं, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. पर याद रखिएगा, हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर टॉफी मीठी नहीं होती.

ये भी पढ़ें:-महीने की सैलरी कहां जाती है? इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पूरा हिसाब देख आप भी कहेंगे- यही तो असली इंजीनियरिंग है!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Worlds Sourest Candy Viral Video, Extreme Sour Candy Reaction Shocking, People Eating Most Sour Candy Reactions, Black Death Candy Challenge Truth, Viral Instagram Sour Candy Challenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com