यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी नोकझोंक के बाद कहा कि वह समर्थन और अपनी यात्रा के लिए अमेरिका के आभारी हैं. जेलेंस्की की अमेरिकी किसी सदमे से कम नहीं है, जब उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति से न सिर्फ नोंकझोंक हुई बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में जेलेंस्की आलोचना करते हुए कहा कि जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं है. हालांकि जेलेंस्की ने कहा है कि वह एक भागीदार के रूप में अमेरिका को खोना नहीं चाहते हैं.
ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद जेलेंस्की ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका के साथ यूक्रेन के रिश्तों को बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से युद्धकालीन सहयोगियों के बीच संबंध ठीक किए जा सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चाहते हैं कि ट्रंप हमारे पक्ष में रहें: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज को बताया कि वह एक भागीदार के रूप में अमेरिका को खोना नहीं चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ट्रंप "वास्तव में हमारे पक्ष में रहें."
बहस के बाद जेलेंस्की ने दिया धन्यवाद
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद. राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को धन्यवाद. यूक्रेन को न्यायसंगत और स्थायी शांति की जरूरत है और हम ठीक उसी के लिए काम कर रहे हैं."
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy tweets, "Thank you America, thank you for your support, thank you for this visit. Thank you POTUS, Congress, and the American people. Ukraine needs just and lasting peace, and we are working exactly for that." pic.twitter.com/ufl0q9kmlN
— ANI (@ANI) February 28, 2025
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की के बीच विवाद के बाद यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमगल ने शुक्रवार को कहा कि बिना किसी सुरक्षा गारंटी के रूस के साथ शांति संभव नहीं है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, "जेलेंस्की सही हैं. गारंटी के बिना शांति संभव नहीं है. गारंटी के बिना संघर्ष विराम (पूरे) यूरोपीय महाद्वीप पर रूसी कब्जे का रास्ता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं