हुती विद्रोहियों के पास सोवियत युग की स्कड मिसाइलें हैं (फाइल फोटो)
दुबई:
सऊदी अरब ने कहा है कि यमनी विद्रोहियों ने मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का की ओर निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल दागी और उनकी ओर से यह देश में अब तक का सबसे भीतर किया गया हमला है.
सऊदी सेना ने बताया कि मिसाइल को मक्का से 65 किलोमीटर दूर बीच मार्ग में ही 'रोक दिया गया और उसे नष्ट कर दिया गया. इसने बताया कि मिसाइल से कोई नुकसान नहीं हुआ और जहां से यह हमला किया गया, उस जगह को तुरंत निशाना बनाया गया.
सऊदी नीत अरब गठबंधन मार्च 2015 से यमन में शिया विद्रोहियों से लड़ रहा है. इन विद्रोहियों को हुती के नाम से जाना जाता है और ऐसी जानकारी है कि उनके पास सोवियत युग की स्कड मिसाइलें और स्थानीय तौर पर डिजाइन किए गए हथियारों का भंडार है. हुती मीडिया ने बताया कि उसने बीती रात जेद्दा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हुती विद्रोही, सऊदी अरब, यमनी विद्रोही, Yemen Rebels, Saudi Arab, Houthi Rebels