विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2020

अमेरिका : व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप, सामने रखी ये शर्त 

संवाददाताओं के यह पूछने पर कि इलेक्टोरल कॉलेज वोट से जो बाइडेन की जीत की पुष्टि होने है पर क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे? ट्रंप ने कहा " निश्चित रूप से मैं ऐसा करूंगा और आप जानते हैं."

अमेरिका : व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप, सामने रखी ये शर्त 
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस छोड़ने के तैयार हो गए हैं. हालांकि, व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी है. ट्रंप ने गुरुवार को पहली बार कहा कि  वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे अगर जो बाइडेन (Joe Biden) के आधिकारिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित होने की पुष्टि हो जाती है. हालांकि, इसके बावजूद ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में "धांधली" का आरोप लगाया है. 

बता दें कि ट्रंप ने हार मानने से इनकार करते हुए चुनावी परिणामों को कई बार गलत ठहराने का प्रयास किया. उन्होंने बैलेट चोरी होने जैसी कहानियां गढ़ी और बेबुनियाद कानूनी चुनौतियां भी दीं, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. 

संवाददाताओं के यह पूछने पर कि इलेक्टोरल कॉलेज वोट से जो बाइडेन की जीत की पुष्टि होने है पर क्या वह व्हाइट हाउस छोड़ देंगे? ट्रंप ने कहा " निश्चित रूप से मैं ऐसा करूंगा और आप जानते हैं." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब से लेकर 20 जनवरी तक बहुत से चीजें होंगी."

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद पहली बार संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने बिना कोई सबूत दिए कहा, "चुनाव में धोखाधड़ी हुई थी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, White House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com