डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) साल 2024 में होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ की तैयारी कर रहे हैं. कई रिपोर्ट ऐसा संकेत देती हैं कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) इस दौड़ में उनका साथ दें. NDTV को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इन रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वो साल 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे तो वो अपनी बेटी इवांका ट्रंप को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नहीं उतारना चाहेंगे.
डॉनल्ड ट्रंप ने अभी तक 2024 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर खुल कर कोई बयान नहीं दिया था लेकिन NDTV को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने लगभग इसे स्वीकार कर लिया. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, " सभी चाहते हैं कि मैं दोबारा चुनाव लडूं." ट्रंप ने बताया कि वो जल्द ही इस बारे में फैसला लेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रंप से सवाल पूछा गया था कि क्या इन खबरों में कोई सच्चाई है कि 40 साल की इवांका ट्रंप 2024 में उनके साथ चुनाव लड़ सकती हैं? डॉनल्ड ट्रंप ने इसे "दिलचस्प" विचार बताया.
सवाल का जवाब देते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, "इवांका? मेरी बेटी? मैंने कभी इस बारे में सोचा नहीं. मैंने कभी इस बारे में सुना भी नहीं लेकिन यह एक दिलचस्प विचार है."
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को 5 बच्चे हैं. ट्रंप ने इवांका को बेहद योग्य शख्सियत बताया.
ट्रंप ने इवांका को लेकर उड़ रहीं खबरों पर कहा, " मैंने इसके बारे में सुना नहीं है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वो बहुत योग्य शख्सियत हैं. लेकिन नहीं, मैंने इस बारे में सुना नहीं है."
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "क्या मैं इस पर विचार करूंगा? नहीं, मैं ये नहीं करूंगा. मेरी बेटी नहीं."
ट्रंप 2016 में चाहते थे कि उनकी बेटी उनके साथ चुनाव लड़े. उन्होंने माइक पेंस का नाम चुनने से पहले अपने सहयोगियों के साथ इस बारे में चर्चा भी की थी. एक रिपोर्ट में उनके पूर्व कैंपेन डिप्टी रिक गेट्स की लिखी किताब का हवाला देकर यह बताया गया था. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इवांका ने अपने पिता को बताया था कि यह एक अच्छा विचार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं