विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

पहली बार फ्लाइट से जा रही थी महिला, प्लेन में जाने के लिए किया कुछ ऐसा, Video देख लोग बोले - BAN करो इसे

एक महिला बिना किसी से पूछे और घोषणा सुने प्लेन में जाने के लिए ऐसी जगह बैठ गई, जहां उसको काफी चोट भी आ सकती थी. 

Also Read in
पहली बार फ्लाइट से जा रही थी महिला, प्लेन में जाने के लिए किया कुछ ऐसा, Video देख लोग बोले - BAN करो इसे
इस्तानबुल:

पहली बार प्लेन में सफर करने वालों के लिए हर चीज़ एकदम नई होती है. इसलिए हर चीज़ के इस्तेमाल से पहले अनाउंसमेंट ध्यान से सुननी चाहिए. लेकिन एक महिला बिना किसी से पूछे और घोषणा सुने प्लेन में जाने के लिए ऐसी जगह बैठ गई, जहां उसको काफी चोट भी आ सकती थी. 

लैंडिंग करने के लिए पायलट प्लेन के साथ करता है ऐसा, लोगों की अटक जाती है सांस, देखें VIDEO

दरअसल, पहली बार प्लेन में सफर कर रही महिला को लगा कि प्लेन के अंदर जाने का रास्ता लगेज बेल्ट से होकर जाता है. इसलिए वो अपने सामान के साथ लगेज बेल्ट में ही खड़े होने लगी. लगेज बेल्ट पर पैर रखते ही वो काफी ज़ोर से गिरती है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में मशीन को रोका जाता है और महिला को वहां से हटा लिया जाता है. 

मामला तुर्की के इस्तानबुल एयरपोर्ट का है. एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हुआ. कैमरे में कैद हुई फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला लगेज काउंटर पर आती है और बेल्ट पर पैर आगे जाने की कोशिश करती है, क्योंकि उसे लगता है इसी लगेज बेल्ट से प्लेन में एंट्री होगी.

जहरीले पानी पर तैर रहा है ये पूरा Airport, अब तक लोगों से छिपा रखी थी बात

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देख लोग मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं...

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Plane Viral Video, Airport Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com