पाकिस्तान (Pakistan) की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के डायरेक्टर जनरल मोहसिन भट (Mohsin Butt) से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) या फिर लश्कर-ए-तैयबा (LET) के चीफ हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed) को भारत को सौंपेगा या नहीं. मोहसिन भट दिल्ली में हो रही इंटरपोल की कॉन्फ्रेंस (Interpol Congress) में शामिल होने आए थे. उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया. पाकिस्तान की सर्वोच्च जांच एजेंसी के चीफ से मंगलवार को दाऊद इब्राहिम और 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिस सईद पर सवाल पूछा गया. भारत को इन दोनों की तलाश है और भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह दोनों पाकिस्तान में हैं. मोहसिन भट इन सवालों का जवाब देने से बचते नज़र आए.
#WATCH | Pakistan's director-general of the Federal Investigation Agency (FIA) Mohsin Butt, attending the Interpol conference in Delhi, refuses to answer when asked if they will handover underworld don Dawood Ibrahim & Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed to India. pic.twitter.com/GRKQWvPNA1
— ANI (@ANI) October 18, 2022
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
पाकिस्तान की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के डायरेक्टर जनरल मोहसिन भट पाकिस्तान से इंटरपोल जनरल असेंबली में शामिल होने आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. उन्होंने दाऊद या फिर हाफिज सईद के बारे में कोई भी जानकारी देने संबंधी टिप्पणी से मना कर दिया.
मोहसिन भट से समाचार एजेंसी ANI ने सवाल पूछा था कि क्या पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमापार आतंकवाद के मुद्दे और कश्मीर मुद्दे पर तनाव के बावजूद पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है. भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी.
जनरल असेंबली इंटरपोल की सुप्रीम गवर्निंग बॉडी है और हर साल में एक बार जरूरी कामकाज निपटाने संबंधी फैसलों के लिए मिलती है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरपोल की बैठक को संबोधित किया.
चार दिन के यह कार्यक्रम शुक्रवार तक चलेगा और इसमें 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. इनमें मंत्री, पुलिस अधिकारी, केंदीय ब्यूरो के अध्यक्ष और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं