विज्ञापन

हंता वायरस वाले जहाज को लेकर WHO ने दी बड़ी चेतावनी, स्पेन के तट पर उतर रहे यात्री

Oceanwide Expeditions की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस जहाज पर 23 देशों के करीब 148 लोग सवार हैं, जिनमें 15 देशों के 87 पैसेंजर और कुल 61 क्रू मेंबर शामिल हैं. यह जहाज रविवार, 10 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 6:24 बजे स्पेन के टेनेरिफ में स्थित ग्रैनाडिला बंदरगाह पर पहुंचा.

हंता वायरस वाले जहाज को लेकर WHO ने दी बड़ी चेतावनी, स्पेन के तट पर उतर रहे यात्री
इस जहाज पर हंता वायरस संक्रमित होने से पूरी दुनिया में चिंता है.
  • स्पेन के टेनेरिफ में ग्रैनाडिला बंदरगाह पर हंता वायरस संक्रमित क्रूज जहाज m/v Hondius पहुंच गया है
  • WHO के अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत जहाज से यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है
  • जहाज पर 23 देशों के कुल 148 लोग सवार थे, जिनमें 87 यात्री और 61 क्रू मेंबर शामिल हैं

हंता वायरस (Hanta Virus) संक्रमित क्रूज जहाज m/v Hondius स्पेन के टेनेरिफ स्थित ग्रैनाडिला बंदरगाह पहुंच गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की निगरानी और तय अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को जहाज से निकलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस क्रूज जहाज के चालक दल में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. क्रूज जहाज m/v Hondius का संचालन करने वाली कंपनी Oceanwide Expeditions के मुताबिक, जहाज पर सवार किसी भी पैसेंजर में हंता वायरस से पीड़ित होने के लक्षण नहीं हैं.

WHO की चेतावनी

जेनेवा में आयोजित एक ब्रीफिंग के दौरान, WHO की महामारी और वैश्विक महामारी की तैयारी एवं रोकथाम निदेशक डॉ. मारिया वैन केरखोव ने कहा कि हंता वायरस से प्रभावित जहाज पर सवार हर व्यक्ति उच्च जोखिम वाला संपर्क है और उसकी निगरानी की जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने कहा ये भी कहा कि आम जनता के लिए जोखिम कम है. कैनरी द्वीप समूह के लोगों के लिए भी जोखिम कम है.

कितने लोग थे जहाज पर

Oceanwide Expeditions द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, इस जहाज पर 23 देशों के करीब 148 लोग सवार हैं, जिनमें 15 देशों के 87 पैसेंजर और कुल 61 क्रू मेंबर शामिल हैं. यह जहाज रविवार, 10 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 6:24 बजे स्पेन के टेनेरिफ में स्थित ग्रैनाडिला बंदरगाह पर पहुंचा. स्पेन सरकार के अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सख्त निगरानी में सभी यात्रियों और सीमित संख्या में चालक दल के सदस्यों को जहाज से उतारने की प्रक्रिया चल रही है. यह काम लॉन्च बोट्स और आवश्यकता पड़ने पर एम/वी होंडियस के Zodiac Craft द्वारा किया जा रहा है.

जहाज से उतरने के बाद क्या होगा

जहाज से उतरते ही सभी यात्रियों को फौरन विशेष विमानों से उनके देश वापस भेजने की तैयारी है. यात्रियों को क्रूज जहाज से उतारने की प्रक्रिया उनकी स्वदेश वापसी के लिए तय विमानों के आगमन समय से कोआर्डिनेट करके की जा रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सरकारों के सहयोग से तैयार दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रूज जहाज पर सवार पैसेंजरों को विमानों के जरिये उनके संबंधित देश भेजा जाएगा, जहां उन्हें Quarantine Procedures से गुजरना होगा. सभी पैसेंजरों के Quarantine और Screening Procedures का निर्धारण उनके स्वदेश पहुंचने पर संबंधित स्थानीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा. स्पेन में गैर-स्पेनिश नागरिकों को Quarantine में नहीं रखने का फैसला हुआ है. सभी पैसेंजरों और कुछ क्रू के सदस्यों के क्रूज जहाज से उतरने के बाद m/v Hondius टेनेरिफ सांताक्रूज में ईंधन भरेगा. इसके बाद, जहाज बचे हुए क्रू सदस्यों के साथ नीदरलैंड के रॉटरडैम बंदरगाह के लिए रवाना होगा. रॉटरडैम पहुंचने में इसे लगभग 5 दिन लगेंगे.

भारतीयों का क्या हाल

दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं. स्पेन के आपातकालीन निगरानी केंद्र (CENEM) के अनुसार, दोनों भारतीयों को नीदरलैंड भेजा गया है. वहां उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के तहत Quarantine में रखा जाएगा. भारतीय दूतावास लगातार स्पेन सरकार और दोनों भारतीय नागरिकों के संपर्क में है.

ये भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर को याद कर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने किए बड़े-बड़े दावे, भारत को दी धमकी

मोजतबा खामेनेई पर बड़ा दावा-सैन्य प्रमुख को अमेरिका के खिलाफ युद्ध पर दिए नए निर्देश

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी हलचल: पुतिन ने जेलेंस्की से मुलाकात के दिए संकेत, पहली बार 'तीसरे देश' में बैठक का रखा प्रस्ताव


 

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanta Virus Cruise, Hanta Virus Ship, Hanta Virus, WHO Warning, Hanta Virus Ship Reached Spain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com