डेल टेक्नोलॉजीज के सीईओ माइकल डेल की पत्नी सुजन डेल इंटरनेट पर छा गई हैं. वह 7 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आई थीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
माइकल डेल और सुजन डेल अमेरिकियों को 'ट्रंप अकाउंट्स' के लिए रजिस्टर करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे. डेल फैमिली ने 'ट्रंप अकाउंट्स' के लिए 6.25 अरब डॉलर देने का वादा भी किया.
हालांकि, इससे सबसे इतर सुजन डेल अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि उनका चेहरा 'मार-ए-लागो' जैसा दिखता है.
क्यों ट्रोल किया जा रहा सुजन को?
सुजन को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कोई खराब मेकअप बता रहा है तो कोई प्लास्टिक सर्जरी का खराब नतीजा. उनके चेहरे को 'मार-ए-लागो' वाला लुक बताया जा रहा है.
Who is that woman????? https://t.co/Mxw6hNVjid
— Covie (@covie_93) October 7, 2026
इस बारे में प्लास्टिक सर्जन डॉय शेरविन नादेरी ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि अमेरिकी एलीट क्लास का हमेशा से एक खास एस्थेटिक लुक रहा है, चाहे वह 2000 के दशक का 'पिलो फेस' हो या फिर 2020 के दशक में शुरू हुआ 'मार-ए-लागो' फेस ट्रेंड.
कॉस्मेडिक्स स्किन क्लीनिक्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रॉस पेरी ने उन संभावित प्रोसीजर के बारे में बताया जो डेल ने अपनी जवां दिखने वाली खूबसूरती को बनाए रखने के लिए करवाए हो सकते हैं.
@FeeHeath1975 @Tazerface16 Mar-A-Lago face is like a virus; it gets them all. https://t.co/HlnoN6xYG3
— True Blue American Woman 🇺🇸 (@wiseoldwoman) October 8, 2026
उन्होंने 'आयरिश स्टार US' को बताया, 'सुजन ने इस बात को लेकर काफी चर्चा छेड़ दी है कि क्या उन्होंने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाए हैं. पुरानी तस्वीरों की तुलना में, उनका चेहरा काफी कसा हुआ और टाइट लग रहा है, और उनकी आंखों के आसपास का हिस्सा भी सामान्य से ज्यादा खुला हुआ दिख रहा है. कई तरह के एस्थेटिक प्रोसीजर चाहे वे सर्जिकल हों या नॉन-सर्जिकल... से ऐसे नतीजे मिल सकते हैं.'
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर उनकी अभी की और पुरानी तस्वीरों की तुलना भी कर रहे हैं. X पर एक यूजर ने उनकी 2008 और 2026 की तस्वीरों की तुलना करते हुए दावा किया कि 2026 वाली फोटो से मेकअप हटाने पर वह असल में 2008 जैसी ही दिखती हैं.
I decided to compare her 2026 appearance with a photo from 2008, and after removing the makeup from her 2026 face, she actually looks much more like her 2008 self. Susan Dell is now 62 and has been an accomplished athlete, competing in elite marathons, triathlons and even the Ironman World Championships, so her very thin and athletic appearance may also play a role in how different her face looks today. Makeup and styling clearly change her appearance a lot, while the claims about plastic surgery are still just speculation.
— Chihuahua Don 🚬 (@luis_forace) October 8, 2026
यूजर ने दावा किया कि सुजन अब 62 साल की हैं और एक कामयाब एथलीट रही हैं. इसलिए उनका दुबला-पतला और एथलेटिक शरीर भी इस बात में अहम भूमिका निभा सकता है कि आज उनका चेहरा कितना अलग दिखता है.
उसने दावा किया कि मेकअप और स्टाइलिंग से साफ तौर पर उनके लुक में काफी बदलाव आता है, जबकि प्लास्टिक सर्जरी की बातें अभी भी सिर्फ अटकलें ही हैं.
कौन हैं डेल सुजन?
सुजन डेल दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक माइकल डेल की पत्नी हैं. दोनों की 1989 में शादी हुई थी. दोनों के 4 बच्चे हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, 8 अक्टूबर को माइकल डेल की नेटवर्थ 280 अरब डॉलर है. भारतीय करंसी में यह रकम 27 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है.

Photo Credit: AFP
सुजन और माइकल की मुलाकात फरवरी 1988 में ऑस्टिन में एक ब्लाइंड डेट पर हुई, जहां वे दोनों काम कर रहे थे. इसके बाद दोनों डेट करने लगे और अक्टूबर 1989 में उनकी शादी हो गई.
उन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से फैशन की पढ़ाई की है. उनके अपने तीन फैशन ब्रांड भी हैं. वह एथलीट भी हैं. उन्होंने कई मैराथन और ट्रायथलॉन में भी हिस्सा लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं