राजस्थान पंचायत चुनाव में आज 37 जिलों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से चल रही है.सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्रों को आज टैबलेट वितरित करेंगे. चक्रवात 'अकवान' कमजोर पड़ गया है. उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा के तटों पर उसका लैंडफॉल शुरू हो गया.पीएम मोदी पुराना किला में SCO फोरम का उद्घाटन करेंगे.न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई.दिल्ली-एनसीआर के क्राइम नेटवर्क का चर्चित नाम और कई संगीन मामलों में वांटेड गैंगस्टर नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. आज देवउठनी एकादशी और बाबा खाटूश्याम का जन्मोत्सव सीकर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. देश-दुनिया की हर खबर यहां देखें...
ये भी पढ़ें-राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 37 जिलों में जिला परिषद-पंचायत समिति का रिजल्ट, जयपुर, अजमेर-सीकर शामिल
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने पूछा कब बैठकर बात करेंगे भारत-पाकिस्तान, नेता विपक्ष ने दिया तीखा जवाब
ALL LIVE UPDATES HERE...
देवउठनी एकादशी पर वाराणसी में गंगा स्नान
देवउठनी एकादशी के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भक्तों ने पूजा और स्नान किया.
#WATCH वाराणसी (उत्तर प्रदेश): देवउठनी एकादशी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर भक्तों ने पूजा और स्नान किया। https://t.co/4SiBY9Irit
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
Rajasthan Panchayat Chunav Resut: राजस्थान पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी
राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 43 जिला परिषद और 351 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना जारी है.
#WATCH जोधपुर (राजस्थान): राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 43 जिला परिषद और 351 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना जारी है। https://t.co/1TemvM86Ca
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
Cyclone Akvan LIVE: तूफान अकवान से ओडिशा के गोपालपुर में सबसे ज्यादा बारिश
अकवान की वजह से ओडिशा के गोपालपुर इलाके में लगातार बारिश की वजह से की कुछ जगहों पर जलभराव हुआ. सबसे ज्यादा बारिश गोपालपुर में हुई है.
#WATCH ओडिशा: लगातार बारिश के कारण गोपालपुर इलाके की कुछ जगहों पर जलभराव हुआ। गोपालपुर में सबसे ज़्यादा बारिश हुई, जहां 166 मिमी बारिश दर्ज की गई। https://t.co/dFM4IihLGN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026