विज्ञापन

कौन है भारतीय गैंगस्टर नितिश कौशल जिसे अमेरिका ने किया गिरफ्तार, जग्गू भगवानपुरिया गैंग में था शामिल

गैंगस्टर नितिश कौशल उर्फ ​​लाला एक भारतीय नागरिक है. उसका जन्म 15 जून, 2020 को हुआ था. उस पर अपहरण और मारपीट सहित कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. उसने ये काम भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह की ओर से किए थे.

कौन है भारतीय गैंगस्टर नितिश कौशल जिसे अमेरिका ने किया गिरफ्तार, जग्गू भगवानपुरिया गैंग में था शामिल
भारतीय गैंगस्टर नितिश कौशल उर्फ ​​लाला जिसे FBI ने किया गिरफ्तार.
NDTV
  • अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने नितिश कौशल को वर्मोंट से गिरफ्तार किया है, जो जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है.
  • नितिश कौशल पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं.
  • नितिश कौशल की गिरफ्तारी के बाद FBI पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच और अन्य सदस्यों की खोज में जुटी है.
वाशिंगटन डीसी:

Nitish Kaushal Arrested: अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर लगातार एक्शन जारी है. इसी कड़ी में अब अमेरिकी एजेंसी FBI ने जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नितिश कौशल को वर्मोंट से गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले ही नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला गया था. अब अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने नितिश कौशल को गिरफ्तार कर लिया है. FBI की ओर से सोशल मीडिया पर नितिश कौशल की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है. नितिश भारत का रहने वाला है. उस पर अमेरिका में हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली जैसे कई अपराध दर्ज है.  

हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी सहित कई केस का आरोपी

FBI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नीतीश कौशल एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल है, जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों को अंजाम देता है. 25 जून 2026 को लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया में यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कौशल की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया. 

पंजाब से शुरू हुआ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का अमेरिका तक में दहशत

FBI के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप नाम का यह संगठन भारत के पंजाब से शुरू हुआ. इस गिरोह के बदमाश कैलिफ़ोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय हैं. 

आरोप है कि कौशल ने भगवानपुरिया OCG के लिए हिंसा की कई घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें अपहरण और मारपीट जैसी वारदातें शामिल हैं. 'रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइज़ेशन्स' के तहत साजिश रचने का आरोप लगने के बाद नितिश कौशल को अमेरिका के वरमोंट में गिरफ्तार कर लिया गया है.

नितिश कौशल उर्फ लाला कौन है?

गैंगस्टर नितिश कौशल उर्फ ​​लाला एक भारतीय नागरिक है. उसका जन्म 15 जून, 2020 को हुआ था. उस पर अपहरण और मारपीट सहित कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. उसने ये काम भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह की ओर से किए थे.

अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, नितिश कौशल कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सक्रिय सदस्य है. उस पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी वसूली, अवैध हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं. एजेंसियों का कहना है कि यह गैंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित तरीके से आपराधिक गतिविधियां चलाता रहा है.

जांच में सामने आया है कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग की शुरुआत पंजाब से हुई थी, लेकिन समय के साथ इसने अमेरिका के कैलिफोर्निया सहित कई राज्यों तक अपना नेटवर्क फैला लिया. आरोप है कि नितिश कौशल गैंग के लिए हिंसक वारदातों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाता था. उसके खिलाफ लोगों का अपहरण करने, जानलेवा हमले करने और गैंग की आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के आरोप भी दर्ज हैं.

FBI का कहना है कि नितिश कौशल की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गैंग के दूसरे सदस्य कहां सक्रिय हैं और उनका नेटवर्क किन-किन देशों तक फैला हुआ है. अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि भारतीय मूल के संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें - अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर शिकंजा! जग्गू भगवानपुरिया गैंग के नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kaushal, FBI, Jaggu Bhagwanpuria, Jaggu Bhagwanpuria Gang, FBI Most Wanted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com