उत्तर प्रदेश के झांसी में पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई. अबान अतीक के सबसे छोटे और पांचवे बेटे थे. इस हादसे में अबान एक साथी की भी मौत हुई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. कार में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे के बाद कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. कार में आर्मी का स्टीकर लिखा हुआ है. एनडीटीवी की टीम हादसे वाली जगह पर पहुंची और जायजा लिया कि आखिर हादसा हुआ कैसे था.

(Photo: PTI)
चश्मदीदों ने क्या बताया?
हादसे वाली जगह पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि मैं जब आया तो यहां पर गाड़ी टकरा चुकी थी. उसमें दो लोग मृत निकाले गए, तीन लोग घायल थे.
🔴WATCH LIVE | 'दोपहर खबर' @tabishh_husain के साथ https://t.co/jakOJTKC15
— NDTV India (@ndtvindia) August 6, 2026
चश्मदीद रमाकांत बताते हैं, "जब हादसा हुआ, तो हम लोग रोड के दूसरी तरफ थे. गाड़ी ओवरस्पीड थी, करीब 100 से ज्यादा की स्पीड थी. गाड़ी डिवाइडर से टकराई और बहुत जोरदार आवाज हुई. गाड़ी हवा में उछली थी. चीख-पुकार होने के बाद हम लोग आए और रॉड से तोड़कर निकाला गया."
ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक्सीडेंट में मौत, प्रयागराज से झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के कितने बेटे?
- उमर अहमद
- अली अहमद
- असद अहमद
- अहजम अहमद
- अबान अहमद
अतीक अहमद के कुल पांच बेटे थे, जिसमें सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है. वहीं, अली अहमद झांसी जेल में बंद है. तीसरे बेटे असद की अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी. चौथा बेटा अहजम है, जो बाहर है. पांचवें नंबर के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई.

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी फरार बताई जा रही हैं. उनके साथ ही, शाइस्ता परवीन की बहन आयशा नूरी, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और गुर्गे गुड्डू मुस्लिम, मो. अरमान और मो. साबिर भी फरार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं