विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर शिकंजा! जग्गू भगवानपुरिया गैंग के नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला

नितिश कौशल पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशंस (RICO) कॉन्सपिरेसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल अमेरिकी एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर शिकंजा! जग्गू भगवानपुरिया गैंग के नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला
अमेरिका ने एक भारतीय गैंगस्टर पर शिकंजा कसा है. (अमेरिका से जारी इमेज)
  • अमेरिका ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सदस्य नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है
  • नितिश कौशल पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी वसूली और मानव तस्करी के गंभीर आरोप हैं
  • यह गैंग पंजाब से शुरू होकर अमेरिका के कैलिफोर्निया सहित कई इलाकों तक फैला हुआ है
वॉशिंगटन:

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना लगातार जारी है. अमेरिका ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक गैंगस्टर को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है. इस गैंगस्टर का नाम है नितिश कौशल. उस पर हत्या, अपहरण और ड्रग तस्करी समेत कई गंभीर आरोप हैं. अमेरिका ने भारतीय मूल के कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अब मोस्ट वांटेड नितिश कौशल की तलाश की जा रही है.

हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी वसूली के आरोप

अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, नितिश कौशल पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय अपराधी गिरोह का हिस्सा होने का आरोप है, जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी वसूली, अवैध हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है.

पंजाब से अमेरिका तक फैलाया नेटवर्क

जांच एजेंसियों का कहना है कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग की शुरुआत भारत के पंजाब से हुई थी, लेकिन समय के साथ इस गैंग ने अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई अन्य जगहों तक अपना नेटवर्क फैला लिया. आरोप है कि नितिश कौशल इस गैंग के लिए हिंसक वारदातों को अंजाम देता था. उस पर अपहरण और लोगों पर जानलेवा हमले करने जैसे कई गंभीर आरोप भी हैं.

अमेरिकी एजेंसियों को नितिश कौशल की तलाश

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, 25 जून 2026 को लॉस एंजिलिस स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने नितिश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. उस पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशंस (RICO) कॉन्सपिरेसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल अमेरिकी एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं और इस पूरे आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा यूएस, अमेरिकी न्याय विभाग ने कर दिया कन्फर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Gangster, Indian Gangster In US, Jaggu Bhagwanpuria Gang, Us Most Wanted List, Lawrence Vishnoi Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com