विज्ञापन

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल भारत का हरमनवीर सिंह, अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI का कहना है कि हरमनवीर सिंह कथित तौर पर 'रविंदर ढांडा ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप' का मेंबर है. यह गैंग कनाडा से ऑपरेट करता है.

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल भारत का हरमनवीर सिंह, अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको तक फैला ड्रग्स नेटवर्क
FBI ड्रग तस्करी के मामले में हरमनवीर सिंह की तलाश कर रही है (फोटो- FBI)

अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह को अपनी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी का आरोप है कि हरमनवीर सिंह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों यानी ड्रग्स की सप्लाई करता था. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है. FBI के मुताबिक हरमनवीर सिंह पर कोकीन और मेथामफेटामाइन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी करने, उनकी सप्लाई की साजिश रचने और उन्हें दूसरे देशों तक पहुंचाने का आरोप है. जांच एजेंसी का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स की तस्करी में शामिल था.

FBI के अनुसार हरमनवीर सिंह कथित तौर पर 'रविंदर ढांडा ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप' का मेंबर है. यह गैंग कनाडा के वैंकूवर से चलाया जा रहा है. आरोप है कि यह नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में सक्रिय ड्रग्स तस्करों तक बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन पहुंचाता था.

Latest and Breaking News on NDTV
जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने 23 जून 2026 को हरमनवीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. उस पर ड्रग्स की तस्करी की साजिश, नशीले पदार्थों के निर्यात की साजिश और बिक्री के इरादे से ड्रग्स रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

FBI ने बताया है कि हरमनवीर सिंह हरी गौतम और हरमन संधू नाम से भी पहचान छिपाकर काम करता था. एजेंसी के रिकॉर्ड के अनुसार उसकी जन्मतिथि (DOB) 26 सितंबर 1994 है. वह भारतीय नागरिक है, उसकी लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच, वजन लगभग 190 पाउंड है और उसके बाल व आंखें काले रंग के हैं.

FBI ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास हरमनवीर सिंह के बारे में कोई भी जानकारी हो तो वह तुरंत FBI के नजदीकी कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करे. ऑनलाइन भी गुप्त रूप से जानकारी दी जा सकती है. इस पूरे मामले की जांच FBI के लॉस एंजिलिस फील्ड ऑफिस की टीम कर रही है. एजेंसी का कहना है कि हरमनवीर सिंह की गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: वांटेड गैंगस्टर नीतीश कौशल अमेरिका में गिरफ्तार , FBI ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा; ऐसे चला चूहे-बिल्ली का खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FBI, FBI Wanted List, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com