- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आई एक नई किताब में कई खुलासे हुए हैं.
- इस किताब में ट्रंप की बेहद खास नताली हार्प के बारे में भी कई बातों का जिक्र किया गया है.
- 34 साल की नताली हार्प को ट्रंप के पीछे-पीछे प्रिंटआउट लेकर चलने के कारण 'ह्यूमन प्रिंटर' तक कहा गया है.
Natalie Harp Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आई एक नई किताब में कई खुलासे हुए हैं. इस किताब में ट्रंप की बेहद खास और करीबी रिश्ता रखने वाली नताली हार्प (Natalie Harp) के बारे में भी कई बातों का जिक्र किया गया है. 34 साल की नताली हार्प अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कार्यकारी सहायक और सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगियों में से एक हैं. वह व्हाइट हाउस में ट्रंप के सूचना तंत्र और सोशल मीडिया को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
ट्रंप के लिए लेटर में लिखा- मेरे लिए सिर्फ आप ही मायने रखते हैं
न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार मैगी हेबरमैन और जोनाथन स्वान ने अपनी किताब 'Regime Change: Inside the Imperial Presidency of Donald Trump' में ट्रंप और नताली हार्प के रिश्तों को लेकर कई नए खुलासे किए हैं. किताब के अनुसार हार्प 80 वर्षीय राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति इतनी समर्पित हैं कि उन्होंने उनके निजी स्थानों पर मिलने के लिए तारीफ से भरे पत्र छोड़े. एक पत्र में उन्होंने लिखा था, 'मेरे लिए सिर्फ आप ही मायने रखते हैं.'

डोनाल्ड ट्रंप पर लिखी किताब, जिसमें कई खुलासे हुए हैं.
Photo Credit: NDTV
नताली के लिए ट्रंप ने भी कहा था- वो मुझे कभी छोड़कर नहीं जाएगी
किताब के अनुसार, ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अपने स्टाफ से कहा था कि 'नताली ही अकेली ऐसी शख्स है जो मुझे उतना ही प्यार करती है जितना मेरी पत्नी और मेरे बच्चे करते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा, 'आप सभी लोग (बाकी स्टाफ) चले जाएंगे और पैसे कमाएंगे, लेकिन वह मुझे कभी छोड़कर नहीं जाएगी.
नताली को ह्यूमन प्रिंटर तक कहा जाता है
34 साल की नताली हार्प को ट्रंप के पीछे-पीछे प्रिंटआउट लेकर चलने के कारण 'ह्यूमन प्रिंटर' तक कहा गया है. किताब के मुताबिक, व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स भी नताली के इन प्रेमपूर्ण पत्रों को देखकर हैरान रह गई थीं और उन्होंने खुद से पूछा था, “मैं आखिर कहां हूं?”

हाथ में प्रिंट आउट लेकर जाती नताली हार्प.
ट्रंप के सोशल मीडिया पर भी नताली का कंट्रोल
नताली हार्प ट्रंप के कई सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे भी बताई जाती हैं, जिनमें देर रात और सुबह-सुबह किए गए पोस्ट भी शामिल हैं. किताब में ट्रंप के 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर सबसे ज्यादा नियंत्रण नताली हार्प का बताया गया है. ट्रंप के कई सबसे विवादास्पद और आक्रामक पोस्ट के पीछे उन्हीं का हाथ माना जाता है.
ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें ट्रंप के कहने पर उनके ठीक बगल में बैठी नताली हार्प कमला हैरिस के भाषण पर ट्रूथ सोशल पर पोस्ट लिखती नजर आई थी.
I used to think there was no way Trump was coming up with all his posts by himself, but the "Art of the Surge" documentary proves IT'S ALL HIM. He literally controls everything to the last detail 😂
— George (@BehizyTweets) October 30, 2024
He really is just built different.
Also, those are some great typing skills… pic.twitter.com/KwG5PKOOE0
किताख के खुलासे पर नताली के भाई ने कहा- उसका ट्रंप से अनहेल्दी रिलेशन
पत्रकारों मैगी हैबरमैन और जोनाथन स्वान की किताब 'Regime Change' में ट्रंप और नताली के 'असामान्य संबंधों' का दावा किया गया है. इसके बाद नताली के अलग रह रहे उनके भाई, प्रेस्टन हार्प ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि नताली का ट्रंप के साथ बहुत अनहेल्थी रिलेशनशिप है. वह ट्रंप के एक अंधभक्त 'फैन क्लब' की तरह काम करती हैं.
व्हाइट हाउस ने नताली-ट्रंप के रिश्ते पर उठ रहे दावों को किया खारिज
नताली और ट्रंप के बेहद घनिष्ठ रिश्तों पर उठ रहे सवालों के बीच व्हाइट हाउस ने इन दावों को खारिज करते हुए नताली को ट्रंप टीम की सबसे वफादार और मेहनती सदस्य बताया है. फिलहाल ट्रंप पर लिखी इस किताब के खुलासे से अमेरिका में राजनीति गरमा गई है. लोग नताली और ट्रंप के संबंध पर सवाल उठा रहे हैं. ट्रंप की टीम में शामिल होने से पहले नताली अमेरिका की एक निजी न्यूज चैनल में एंकर थी.
यह भी पढ़ें - "भारत नहीं मानेगा": यूक्रेन में इंडिया के शांति सैनिकों की तैनाती पर बोले थे ट्रंप, नई किताब में दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं