विज्ञापन

ईरान की सुरक्षा की कमान अब जोलकद्र के हाथों में, लारिजानी के बाद नया चीफ बना ये शख्स कौन है?

ईरान ने अली लारीजानी की मौत के बाद मोहम्मद बाकिर जोलकद्र को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया है.

ईरान की सुरक्षा की कमान अब जोलकद्र के हाथों में, लारिजानी के बाद नया चीफ बना ये शख्स कौन है?
  • ईरान ने मोहम्मद बाकिर जोलकद्र को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया है
  • जोलकद्र ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अनुभवी कमांडर और सशस्त्र बलों के बासिज मामलों के डिप्टी चीफ रहे हैं
  • जोलकद्र को अली लारीजानी की जगह लाया गया है, जिनकी पिछले हफ्ते इजरायली हमले में मौत हो गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका-इजरायल से युद्ध के बीच, ईरान ने मोहम्मद बाकिर जोलकद्र (Mohammad Baqer Zolqadr) को अपनी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया है. जोलकद्र को अली लारीजानी की जगह लाया गया है, जिनकी पिछले हफ्ते इजरायली हमले में मौत हो गई थी. ईरानी मीडिया ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के मीडिया विभाग की तरफ से जारी बयान के हवाले से यह जानकारी दी है. जोलकद्र की नियुक्ति ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मंजूरी और राष्ट्रपति पेजेशकियान के आदेश पर किए जाने की खबर है. 

कौन हैं मोहम्मद बाकिर जोलकद्र?

  • मोहम्मद बाकिर जोलकद्र के पास ईरान के सैन्य, सुरक्षा और न्यायिक संस्थानों में काम करने का लंबा अनुभव है. 
  • जोलकद्र ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर IRGC के अनुभवी कमांडर रहे हैं.
  • प्रेस टीवी के मुताबिक, वह ईरान के सशस्त्र बलों में बासिज से जुड़े मामलों के डिप्टी चीफ (जनरल स्टाफ)  रहे हैं. 
  • उन्होंने करीब एक दशक तक जुडिशरी में भी सीनियर पदों पर तक काम किया है.
  • वह इससे पहले एक्सपीडिएंसी काउंसिल के सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे थे.

8 साल IRGC के जॉइंट स्टाफ चीफ रहे

प्रेस टीवी की रिपोर्ट बताती है कि मोहम्मद बाकिर जोलकद्र ने 1980 के दशक के आखिर में उन्होंने राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी के कार्यकाल में 8 साल तक IRGC के जॉइंट स्टाफ चीफ के रूप में भी काम किया था. जोलकद्र ने तेहरान यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. उसके बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की. वह नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट में पीएचडी भी कर चुके पूरी हैं. 

देखें- मिडिल ईस्ट संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, होर्मुज पर हुई बात

इजरायली हमले में मारे गए थे लारीजानी

हाल ही में इजरायल के हमले में ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मारे गए थे. लारीजानी को अयातुल्ला अली खामेनेई का बेहद करीबी माना जाता था. खामेनेई की मौत के बाद उन्हें ईरानी शासन के सबसे सीनियर नेताओं में से एक माना जाता था. 

क्या है सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल?

सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ईरान की सुरक्षा और विदेश नीति के बीच तालमेल बिठाने वाली सबसे बड़ी संस्था मानी जाती है. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति करते हैं लेकिन अंतिम फैसला सुप्रीम लीडर का होता है. इसमें सेना, खुफिया विभाग और सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होते हैं.

देखें- इजरायली एयर डिफेंस फिर फेल, 100 किलो विस्फोटक से भरी मिसाइल तेल अवीव पर गिरी, भारी नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com