विज्ञापन

इजरायली एयर डिफेंस फिर फेल, 100 किलो विस्फोटक से भरी मिसाइल तेल अवीव पर गिरी, भारी नुकसान

इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम को धता बताते हुए ईरान की एक मिसाइल तेल अवीव के बीचोंबीच सड़क पर आकर गिरी. इसके जोरदार धमाके से आसपास की कम से कम तीन इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. बहुत सी गाड़ियां भी बर्बाद हो गईं.

इजरायली एयर डिफेंस फिर फेल, 100 किलो विस्फोटक से भरी मिसाइल तेल अवीव पर गिरी, भारी नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध रोकने के लिए बातचीत जारी होने के दावों के बीच मंगलवार को ईरान और इजरायल भीषण धमाकों से दहल उठे. ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव समेत मिडिल ईस्ट के कई ठिकानों पर और मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए. ईरान की एक क्लस्टर मिसाइल करीब 100 किलो विस्फोटक लेकर इजरायल के बीचोंबीच गिरी, जिससे कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. 

सड़क की बीच आकर गिरी मिसाइल

इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम को धता बताते हुए ईरान की एक मिसाइल तेल अवीव के बीचोंबीच सड़क पर आकर गिरी. इससे जोरदार धमाका हुआ. टाइम्स ऑफ इजरायल ने पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस मिसाइल में करीब 100 किलो विस्फोटक मौजूद था. इसके हमले से आसपास की कम से कम तीन इमारतों को नुकसान पहुंचा है. बहुत गाड़ियां भी बर्बाद हो गईं. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

This picture shows damaged buildings at the site of an Iranian missile strike in Tel Aviv

देखें- क्या ईरान को 'टोल' देकर होर्मुज से आ रहे हैं भारत के जहाज? जानें सरकार ने क्या दिया जबाव

ईरान पर रातभर इजरायल की बमबारी

इससे पहले इजरायल ने ईरान में रात भर बमबारी की. इजरायली डिफेंस फोर्सेज की तरफ से सोशल मीडिया पर बताया गया कि हमलों के दौरान कम से कम 50 एयरस्ट्राइक की गईं. इनके निशाने पर रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के ठिकाने, कमांड सेंटर, हथियारों के अड्डे और एयर डिफेंस सिस्टम थे. आईडीएफ का कहना है कि ऑपरेशन रोरिंग लायन शुरू होने के बाद से वह अब तक ईरान पर 3 हजार से ज्यादा हमले कर चुका है. इजराइल ने भी लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भारी बमबारी की है. 

गैस प्लांट, पाइपलाइन पर हमले 

इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस प्लांटों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया. फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला न करने की टिप्पणी के बाद ये अटैक हुए हैं. इस्फहान में कावेह स्ट्रीट पर गैस एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग और गैस प्रेशर रेगुलेशन स्टेशन को निशाना बनाया गया.  देश के दक्षिण-पश्चिम में खोर्रमशहर पावर प्लांट की गैस पाइपलाइन को भी निशाना बनाया गया. 

कुवैत, सऊदी अरब में भी हमले की कोशिश

खाड़ी के अन्य कई देशों पर भी हमले की कोशिशें हुईं. कुवैत में एयर डिफेंस सिस्टम के जबावी पलटवार के मलबे से कई बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई घंटों तक बिजली गुल रही. रात में ही कम से कम 7 बार हमले के सायरन बजे. बहरीन और सऊदी अरब में भी मिसाइल हमले के सायरन गूंजे. सऊदी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पूर्वी प्रांत को निशाना बनाने वाले करीब 20 ईरानी ड्रोनों को मार गिराया. 

ये भी देखें- ईरान की जंग, तेल का खेल और अमेरिका की चीन पर नजर, समझिए पूरी इनसाइड स्टोरी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com