विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक ने कहा, फेसबुक को 'डिलीट' कर दें

ब्रायन एक्टन ने ट्वीट कर अपने 23,000 से ज्यादा फॉलोअर्स से कहा, "यह फेसबुक को हटाने का समय है."

व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक ने कहा, फेसबुक को 'डिलीट' कर दें
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
सैन फ्रांसिस्को: राजनीतिक उद्देश्यों के लिए फेसबुक उपभोक्ताओं के कथित डेटा लीक की खबरों के बीच व्हाट्सऐप के सह-संसथापक ब्रायन एक्टन ने मंगलवार को उपभोक्ताओं से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को डिलीट करने के लिए कहा. ब्रायन एक्टन ने ट्वीट कर अपने 23,000 से ज्यादा फॉलोअर्स से कहा, "यह फेसबुक को हटाने का समय है." फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप का अधिग्रहण किया था. राजनीतिक डेटा विश्लेषक कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के फेसबुक के पांच करोड़ उपभोक्ताओं के डेटा तक बिना अनुमति के पहुंचने की रिपोर्ट सामने आने के बाद फेसबुक कड़ी प्रतिक्रिया का सामना कर रहा है.

कंपनी ने उपभोक्ताओं के डेटा एक फेसबुक ऐप से सालों पहले हासिल किए थे, जिसे कथित तौर मनोवैज्ञानिक उपकरण होने की बात कही गई थी. हालांकि, कंपनी उस जानकारी के लिए अधिकृत नहीं थी. इससे पहले मंगलवार को ब्रिटेन की डेटा संरक्षण वॉचडाग ने राजनीतिक डेटा विश्लेषक परामर्शदाता के लंदन मुख्यालय की तलाशी के लिए अदालती वारंट की मांग की. इस परामर्शदाता ने डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी टीम के साथ काम किया है और कथित तौर पर मतदान को प्रभावित करने के लिए अमेरिकी मतदाताओं के फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल किया.

यूके इंफॉर्मेशन कमिश्नर ने कैंब्रिज एनालिटिका के मुख्यालय का दौरा करते समय फेसबुक द्वारा नियुक्त किए गए लेखापरीक्षकों को नीचे खड़े रहने का भी आदेश दिया था. इस बीच अमेरिका व ब्रिटेन के सांसदों ने फेसबुक उपभोक्ताओं के डेटा लीक की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की मांग की है.

VIDEO: फेसबुक लीक का कांग्रेस कनेक्शन?

मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक ने व्हाट्सऐप को 2014 में 19 अरब डॉलर में खरीदा था, लेकिन एक्टन 2018 की शुरुआत में 'सिंगल फाउंडेशन' शुरू करने से पहले कंपनी के साथ कई साल बने रहे. बीते महीने उन्होंने 'सिंगल' में पांच करोड़ डालर का निवेश किया, जो बेहद लोकप्रिय व्हाट्सऐप के लिए एक स्वतंत्र विकल्प है. व्हाट्सऐप के एक अन्य सह-संस्थापक जान कोउम अब भी कंपनी की अगुवाई कर रहे हैं और फेसबुक के बोर्ड पर हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook Data Breach, WhatsApp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com