विज्ञापन

100.63 करोड़ ग्लेन मैक्सवेल ने कमाए आईपीएल से, जानें कितनी है ऑस्ट्रेलिया के मकान की कीमत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मैक्सवेल ने 2026 मिनी-ऑक्शन से नाम वापस ले लिया था, जबकि साल 2025 की मिनी ऑक्शन से ठीक पहले उंगली में चोट के कारण पंजाब किंग्स ने 'मैक्सी' को रिलीज कर दिया था

100.63 करोड़ ग्लेन मैक्सवेल ने कमाए आईपीएल से, जानें कितनी है ऑस्ट्रेलिया के मकान की कीमत
क्रिकेट से एक और बेहतरीन बल्लेबाज विदा हो गया
source: X

ऑस्ट्रेलियाई के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इसी के साथ ही टी20 का एक सुपर से ऊपर मैच विनर बल्लेबाज खेल से अलग हो गया. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर एक नहीं,बल्कि कई मैच जिताए. मैक्सी का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बहुत ही खास रिश्ता है. मैक्सवेल साल 2012 से लेकर 2025 तक करीब 14 सीजन में कई अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए खेले. हालांकि, जैसी उनसे उम्मीदें थी, वह उन उम्मीदों पर नाकाम रहे. खासकर पिछले कुछ हालिया सालों में, लेकिन उन्होंने इन 14 सीजन से भारत के मेगा टूर्नामेंट से उन्होंने इतना पैसा कमाया, जिसकी कल्पना शायद ही उन्होंने सपने में की होगी. चलिए आप डिटेल से जानें कि मैक्सवेल ने हर साल किस टीम के लिए खेलते हुए कितने रुपये की कमाई की. और इससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जो मकान बनाया उसकी कीमत और खास बातें  क्या हैं. पहले आप मैक्सवेल के आईपीएल की कमाई के ब्रेक-अप के बारे में जान लें:-

सीजनफ्रेंचाइजी टीमअनुबंध राशिअनुबंध प्रकार एवं मुख्य आकर्षण
2012दिल्ली डेयरडेविल्स₹1.05 करोड़विकल्प खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में पदार्पण
2013मुंबई इंडियंस₹5.30 करोड़1 मिलियन अमरीकी डालर की सफल नीलामी बोली
2014किंग्स XI पंजाब ₹6.00 करोड़

552 रन बनाकर टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने

2015किंग्स XI पंजाब₹6.00 करोड़फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए
2016किंग्स XI पंजाब₹6.00 करोड़रिटेन किए गए
2017किंग्स XI पंजाब₹6.00 करोड़टीम का नेतृत्व/कप्तान नियुक्त किए गए
2018दिल्ली डेयरडेविल्स ₹9.00 करोड़मेगा नीलामी में दिल्ली द्वारा फिर से खरीदे गए
2019(अनुपस्थित)₹0.00विश्व कप 2019 की तैयारी के लिए नाम वापस लिया
2020किंग्स XI पंजाब ₹10.75 करोड़नीलामी प्रतिस्पर्धा में पंजाब द्वारा खरीदे गए
2021रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹14.25 करोड़करियर की सर्वोच्च नीलामी बोली (513 रन बनाए)
2022रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹11.00 करोड़मेगा ऑक्शन से पूर्व RCB द्वारा रिटेन किए गए
2023रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹11.00 करोड़RCB द्वारा रिटेन किए गए (180+ स्ट्राइक रेट से 400 रन)
2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु₹11.00 करोड़रिटेन किए गए (10 मैचों में 52 रन का निराशाजनक सत्र)
2025पंजाब किंग्स ₹4.20 करोड़खराब 2024 सीजन के बाद पंजाब द्वारा  कम कीमत पर खरीदे गए

ग्लेन मैक्सवेल की आईपीएल से कुल कमाई

ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग के 14 सीजन में चार अलग-अलग फ्रेंचाइियों के लिए खेले. और इन्होंने लंबे करियर में भारतीय मेगा टूर्नामेंट से 100.62 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें वह एक सीजन में अनुपस्थित रहे थे. और यह ग्लेन मैक्सवेल की यह मोटी कमाई अपने आप में बताने के लिए काफी है कि वह किस स्तर के बल्लेबाज थे.

मेलबर्न स्थित मैक्सवेल की प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत

मैक्सवेल में मेलबर्न राज्य के उत्तर पश्चिम में उपनगर अबरफेल्टी में मकान है. इस संपत्ति कापता 37 बीवर स्ट्रीट, अबरफेल्डी है. यह क्षेत्र मेलबर्न की मारिबिरनॉन्ग नदी के समीप स्थित होने के कारण अत्यधिक शांत और महंगे रियल एस्टेट क्षेत्रों में गिना जाता है. मैक्सवेल ने यह संपत्ति साल 2014 में 1.545 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) में खरीदी थी. विनी रमन के साथ विवाह के बाद और एक दुर्घटना में पैर की चोट के कारण उबरने के दौरान मैक्सवेल ने इस संपत्ति को 2.85 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉल (AUD) में करीब 16 करोड़ रुपये में  बिका था. 

वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मेलबर्न, विक्टोरिया में ही रहते हैं. मेलबर्न के उन प्रीमियम उपनगरों में जहां मैक्सवेल जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय एथलीट निवास करते हैं, इस स्तर की लक्जरी संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 3 मिलियन से 5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बीच है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹17 करोड़ से ₹28 करोड़ रुपये के बराबर बैठता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glenn James Maxwell, Australia, Punjab Kings, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com