कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर निकलने वाले हैं. वह नवंबर के तीसरे सप्ताह में अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. अमेरिका में राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों और विश्विद्यालय के छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर न्यूयॉर्क और शिकागो में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं. राहुल गांधी के दौरे को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस न्यूयॉर्क और शिकागो में कार्यक्रम तय कर रही है संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राहुल गांधी वापस लौटेंगे. इस बीच राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं. पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी ज्यादा दिन भारत में रह ही नहीं पाते.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब एक बार फिर से छुट्टी एंजॉय करने जा रहे हैं. इस दौरान वह अपने अराजकतावादी दोस्तों से मिलेंगे. वह जब विदेश में ज्यादा समय दे रहे हैं और देश में कम ही रहते हैं तो फिर भारत के लोगों से वोटों की उम्मीद क्यों कर रहे हैं. यह वोट चोरी नहीं है बल्कि 'राहुल गांधी की कामचोरी' है. वहीं भाजपा के महासचिव राम माधव हर तीन महीने के बाद राहुल गांधी गायब हो जाते हैं और विदेश में पाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहां जाते हैं, इस बारे में कोई नहीं जानता. हम उन्हें समझ नहीं सकते और न ही गंभीरता से लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं