विज्ञापन

"मुझे लगा था फेक है पर सच में...", WhatsApp पर मिला ये मैसेज? फौरन करें ये काम वर्ना बैंक अकाउंट साफ!

WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर ₹2000 के फ्री बोनस और हॉलिडे गिफ्ट के नाम पर एक नया स्कैम चल रहा है. जानें इन फर्जी लिंक्स पर क्लिक करने के बड़े नुकसान और खुद को सुरक्षित रखने के आसान तरीके.

"मुझे लगा था फेक है पर सच में...", WhatsApp पर मिला ये मैसेज? फौरन करें ये काम वर्ना बैंक अकाउंट साफ!
WhatsApp पर 2000 रुपये वाला नया स्कैम
NDTV Graphics

WhatsApp यूजर्स को एक बार फिर से सावधान हो जाने की जरूरत है. WhatsApp की लोकप्रियता का फायदा उठाकर यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इसके झांसे में आने पर आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. इस फर्जी मैसेज को लेकर एक्सपर्ट्स लगातार सावधान कर रहे हैं. वायरल मैसेज में यूजर्स को 2000 हजार रुपये का बोनस या फिर हॉलिडे गिफ्ट (त्योहारी तोहफा) देने का झांसा दिया जा रहा है.

सबसे खतरनाक बात है कि ऐसे मैसेज अक्सर दोस्तों, रिश्तेदारों या जान-पहचान वाले लोगों की ओर से फॉरवर्ड किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि ये पूरी तरह से स्कैम है. अगर आप स्कैमर की चाल में फंसते हैं तो आपको काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल ये मैसेज एक खतरनाक और सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं, जिसका मकसद यूजर्स की सुरक्षा और उनके डेटा में सेंध लगाना है. सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी हैं और इन मैसेजेस में दिए गए लिंक्स पर क्लिक करने से यूजर्स को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है.

कई यूजर्स को अलग-अलग फॉर्मेट में मैसेज मिल सकते हैं. हमें जो WhatsApp का ये मैसेज मिला है, उसमें ये लिखा था-

"मुझे लगा था फेक है पर सच में 2,000 रुपये मिल गए, तुम लोग भी ट्राई करो"

लिंक पर क्लिक करने से होने वाले बड़े खतरे

इन फर्जी लिंक्स पर क्लिक करने से सबसे पहला खतरा पर्सनल डेटा चोरी होने का है. हैकर्स इन लिंक्स के जरिए आपके फोन में मौजूद बेहद संवेदनशील और निजी जानकारियों को बिना आपकी अनुमति के चुरा सकते हैं. इसके अलावा, आपका अकाउंट हैक होने का भी बड़ा जोखिम रहता है, जिससे जालसाज आपके WhatsApp अकाउंट या फिर बैंक अकाउंट्स पर पूरी तरह से कब्जा कर सकते हैं.

ऐसा होने पर वे आपके नाम से धोखाधड़ी कर सकते हैं या आपके अकाउंट से बिना आपकी जानकारी के पैसों का लेन-देन कर सकते हैं. इस तरह के फाइनेंशियल फ्रॉड में कुछ स्कैमर्स नकली वेबसाइटों पर विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते हैं, तो कुछ लोग इसके जरिए बेहद खतरनाक फिशिंग अटैक को अंजाम देते हैं जिससे यूजर्स को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है.

WhatsApp स्कैम से खुद को कैसे बचाएं?

डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए कुछ कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. सबसे पहले, कभी भी ऐसे किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें जो SMS या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजा गया हो, भले ही उसे भेजने वाला आपका कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार ही क्यों न हो. ऐसे मैसेज को सबसे पहले डिलीट करें और नंबर को ब्लॉक करें. बिना जांचे-परखे कभी भी ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करें. बल्कि जैसे ही आपको पता चले कि कोई मैसेज फर्जी है, तुरंत उसे भेजने वाले यूजर को भी सचेत करें ताकि वे इसके जाल में फंसने से बच सकें. सबसे जरूरी बात ये है कि हमेशा सतर्क रहें. अगर कोई ऑफर ऐसा लगता है जो सच होने के लिहाज से बहुत ज्यादा लुभावना हो जैसे कि बिना कुछ किए मुफ्त पैसे या महंगे गिफ्ट मिलना तो मान कर चलिए कि वह पूरी तरह से एक स्कैम ही है. 

यह भी पढ़ें | Jio के सबसे सस्ते प्लान्स, कीमत 147 रुपये से शुरू, सस्ते में चालू रहेगा SIM, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp, WhatsApp Scams, Whatsapp Ban, Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com