- अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हमला हुआ था.
- जॉन हिंकले जूनियर ने रीगन और अधिकारियों को निशाना बनाकर गोली चलाई थी जिसमें रीगन भी घायल हुए थे.
- रीगन को गोली लगने के बाद करीब बारह दिन अस्पताल में रहना पड़ा और उनकी सर्जरी हुई थी.
Washington Hilton Hotel Firing: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन DC के जिस हिल्टन होटल में आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम के दौरान गोलीबारी हुई, उसी होटल में 1981 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को भी गोली मारी गई थी. यह घटना 30 मार्च 1981 को हुई थी. तब वाशिंगटन हिल्टन होटल के बाहर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और उनके साथ मौजूद अधिकारियों की टीम पर जॉन हिंकले जूनियर नामक शख्स ने गोलियां चलाई थी. इस गोलीबारी में रोनाल्ड रीगन की छाती में एक गोली भी लगी थी, हालांकि सर्जरी और जरूरी इलाज के बाद वे बच गए. हमले में प्रेस सचिव जेम्स ब्रैडी सहित 3 अन्य लोग भी घायल हुए थे.
होटल के बाहर खड़ी कार में बैठने जा रहे रीगन, तभी चली थी गोलियां
1981 की इस घटना में रोनाल्ड रीगन पर भी तब गोलियां बरसाई गई थी, जब वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद होटल के बाहर खड़ी अपनी लिमोजिन कार में बैठने जा रहे थे. हमालवर जॉन हिंकले ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके साथ मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए अंधाधूंध गोलियां चलाई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की यह तस्वीर उसी दिन की है, जब वो होटल हिल्टन से बाहर निकल रहे थे.
इस हमले के बाद 12 दिन अस्पताल में भर्ती थे रीगन
इस हमले के बाद रीगन करीब 12 दिन अस्पताल में भर्ती रहे, उनकी सर्जरी हुई जिसके बाद वो ठीक हुए. इसके बाद वो 23 साल तक अपना जीवन जिए. रोनाल्ड रीगन का निधन जून 2004 में हुआ. रोनाल्ड रीगन 1981 से 1989 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रहे.
रीगन पर क्यों किया था हमला?
रोनाल्ड रीगन पर गोली चलाने के पीछे की कहानी फिल्मी है. बताया जाता है कि हमलावर जॉन हिंकले अभिनेत्री जोडी फोस्टर का दीवाना था. उसका मानना था कि अगर वह राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की हत्या कर देता है तो वह एक्ट्रेस का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है.

अमेरिका की राष्ट्रपति वाशिंगटन स्थित मशहूर होटल हिल्टन.
रोनाल्ड के बाद डोनाल्ड, हिल्टन होटल क्या शापित?
मामले की पुलिस जांच और छानबीन के बाद उसे मानसिक मरीज बताया गया था. फिर उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया था. रीगन पर हुए हमले की यह कहानी आज डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के कारण फिर चर्चा में आ गई है. क्योंकि दोनों हमलों का केंद्र वाशिंगटन का फेमस होटल हिल्टन है.
वाशिंगटन का होटल हिल्टन बेहद मशहूर है. इस होटल की नींव 1962 में रखी गई थी और 1965 में बन कर तैयार होने के बाद इसका उद्घाटन हुआ था. यह होटल अपने 'डबल-आर्च' आकार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इसकी बनावट इतनी अनूठी है कि यह वाशिंगटन डी.सी. की पहचान बन चुका है. यहां दुनिया भर के राष्ट्रपतियों, गणमान्य व्यक्तियों और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का आना-जाना बना रहता है.
यह भी पढ़ें - 'हमलावर के पास पावरफुल गन थी, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लगी गोली', वाशिगंटन फायरिंग पर बोले ट्रंप
यह भी पढ़ें - ट्रंप की सिक्योरिटी कैसे होती है? क्यों टूट गया दुनिया का सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं