- वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई थी
- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तत्काल डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों को सुरक्षित स्थल पर ले जाया
- गोलीबारी के शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन घटना के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली
अमेरिकी की राजधानी वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वहां मौजूद डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत स्टेज से उतार दिया. इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के सदस्य भी वहां मौजूद थे.
CNN के मुताबिक, ट्रंप सुरक्षित हैं. एडमिनिस्ट्रेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, कैबिनेट के सदस्य भी ठीक हैं. ये गोलीबारी क्यों हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि अमेरिका मीडिया में दावा किया जा रहा है कि शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वॉशिंगटन के होटल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने डोनाल्ड ट्रंप को ऐसे सुरक्षित निकाला#BreakingNews #America #DonaldTrump pic.twitter.com/Vhwq20dWwN
— NDTV India (@ndtvindia) April 26, 2026
व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में कई US सीक्रेट सर्विस एजेंट गोली चलने की बात कर चिल्लाने लगे. पूल ने बताया कि एक एजेंट ने रेडियो पर बताया कि एक शूटर कस्टडी में है. पूल ने बताया कि एक एजेंट ने रेडियो पर बताया कि एक शूटर कस्टडी में है.
कथित फायरिंग से पहले हिल्टन होटल में क्या हुआ?
ट्रंप के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के साथ गाला डिनर में गोलीबारी से एक दिन पहले, ट्रंप और जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और क्लिप प्रोजेक्टर के जरिए हिल्टन होटल की दीवारों पर दिखाई गई थीं. ये किसने किया था इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
फुटेज में प्रेसिडेंट पर आरोप लगाया गया कि वे दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के मामले को बड़े पैमाने पर छिपाने में लगे हुए थे. इसमें एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया जिसमें दावा किया गया कि डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस ने एपस्टीन की सिर्फ आधी फाइलें जारी की हैं. इस रिपोर्ट को फुटेज में दिखाते हुए ये कहा गया कि आधी फाइलों में जेफरी एपस्टीन और ट्रंप के लंबे समय तक चले सेक्स संबंधों के बारे में सबूत और जानकारी वाले डॉक्यूमेंट्स हैं. इनमें नाबालिग लड़कियां और कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: नाकेबंदी और डर के साए में बात नहीं हो सकती.... ईरान की US को दो टूक, ट्रंप ने अपने राजदूतों का दौरा भी रद्द कर दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं