विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में मुख्य मुकदमे से पहले की सुनवाई 20 नवंबर से

विजय माल्या विभिन्न बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये के ऋण चूक मामले में भारत में वॉन्टेड  हैं.

शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में मुख्य मुकदमे से पहले की सुनवाई 20 नवंबर से
विजय माल्या (फाइल फोटो)
लंदन: ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत के शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित मामले में मुख्य मुकदमे की कारवाई से पहले की सुनवाई की तारीख 20 नवंबर तय की है.

पढ़ें- भारत ने माल्या के कानूनी दल को उनके प्रत्यपर्ण संबंधी दस्तावेज सौंपे

विजय माल्या विभिन्न बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये के ऋण चूक मामले में भारत में वॉन्टेड  हैं. माल्या फिलहाल जमानत पर हैं. उन्हें 4 दिसंबर को उनका मुकदमा शुरू होने से पहले पेश होने से छूट दी गई है. वह आज वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई में पेश नहीं हुए.

अब ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख 61 वर्षीय माल्या पहली बार उनके खिलाफ भारत में आर्थिक अपराधों से जुड़ी इस सुनवाई में शामिल नहीं हुए हैं. अदालत में माल्या की ओर से उनके परिवार की महिला सदस्य पेश हुईं.

VIDEO:  प्रत्यर्पण मामले में वेस्टमिंस्टर कोर्ट से माल्या को जमानत

माल्या के वकीलों ने अदालत में कहा कि उन्होंने छह ऐसे विशेषज्ञों की सूची सौंपी है जिनपर वे प्रमाण के रूप में निर्भर करेंगे. इस सूची में एयरलाइंस, बैंकिंग, राजनीति तथा विधि क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं. इनमें एक भारतीय अधिवक्ता भी है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com