विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर में वियतनाम का एक जहाज डूबा, 62 लोग थे सवार, अब तक 45 को बचाया गया

जीवित बचे लोगों का पता लगाने में सैटेलाइट इमेज का भी उपयोग किया गया, जबकि गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी दृश्य की सूचना तुरंत देने के लिए कहा गया. खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है.

दक्षिण चीन सागर में वियतनाम का एक जहाज डूबा, 62 लोग थे सवार, अब तक 45 को बचाया गया
वियतनाम के जहाज से डूबे लोग कुछ इस तरह बचाए गए. (फोटो-ग्लोबल टाइम्स)
  • दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के जहाज खोई गुयेन 18 के डूबने पर संयुक्त खोज और बचाव अभियान चलाया गया
  • इस जहाज पर कुल 62 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 45 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है
  • चीन ने छह जहाज और एक बचाव हेलीकॉप्टर भेजे, जबकि वियतनाम के सात जहाज भी बचाव कार्य में शामिल हैं

दक्षिण चीन सागर में शनिवार को वियतनाम का एक जहाज डूब गया. योंगशु रीफ के पास ये घटना हुई. सांशा अधिकारियों ने 'ग्लोबल टाइम्स' को बताया कि अब तक 45 लोगों को बचाया जा चुका है. इनमें से आखिरी व्यक्ति को रविवार दोपहर 1:42 बजे चीनी पक्ष ने बचाया. चीन ने इस ऑपरेशन में मदद के लिए छह जहाज और एक बचाव हेलीकॉप्टर भेजा है, और वियतनाम के सात जहाज भी अब मौके पर खोज और बचाव अभियान में शामिल हैं.

सांशा समुद्री खोज और बचाव अधिकारियों के अनुसार, जहाज वियतनाम के झंडे वाला 'खोई गुयेन 18' था, जिसकी लंबाई 69.9 मीटर और चौड़ाई 10.8 मीटर थी और उस पर 62 लोग सवार थे. 

चीन और वियतनाम का संयुक्त ऑपरेशन

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन और वियतनाम ने मिलकर एक संयुक्त सर्च और रेस्क्यू कमांड सिस्टम बनाया है. चीन का रेस्क्यू जहाज 'नानहाई जिउ 115' मौके पर कमांडर के तौर पर काम कर रहा है. शनिवार शाम 6:53 बजे, सर्च और रेस्क्यू अधिकारियों को हैनान प्रोविंशियल मैरीटाइम सर्च और रेस्क्यू सेंटर से एक अलर्ट मिला. इसमें बताया गया कि उसी दिन शाम 6:23 बजे, सान्या लौटते समय चीन के रेस्क्यू जहाज 'नानहाई जिउ 115' को एक लाइफ राफ्ट दिखाई दिया और तब बचाव अभियान शुरू हुआ. इस पर वियतनाम के 62 नागरिक सवार थे, जिन्हें तुरंत मदद की जरूरत थी.

जीवित बचे लोगों का पता लगाने में सैटेलाइट इमेज का भी उपयोग किया गया, जबकि गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी दृश्य की सूचना तुरंत देने के लिए कहा गया. खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें-

US बैन के बावजूद तेल बेच कर मालामाल हुआ ईरान, संसद स्पीकर गालिबाफ के दावों की खुली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Vietnam, Vietnam Accident, Ship Accident, South China Sea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com