विज्ञापन

क्या केएल राहुल फिर से बैटिंग करने आएंगे? जानें क्यों समय गुजरने के साथ परेशान होते गए केएल

अगर मैच के पहले दिन ही भारत मजबूत स्थिति में खुद को लाने में सफल रहा, तो उसने देवदत्त पडिक्कल के नाबाद शतक के साथ ही केएल राहुल के 77 रनों का भी अहम योगदान रहा

क्या केएल राहुल फिर से बैटिंग करने आएंगे? जानें क्यों समय गुजरने के साथ परेशान होते गए केएल
फिजियो के साथ मैदान से वापस लौटते केएल राहुल
Source: scocial media

KL Rahul's Situation: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट का पहला दिन केएल राहुल (KL Rahul) के प्रशंसकों के लिए मिला-जुला रहा. उनके चहेते बल्लेबाज ने दमदार 77 रन की पारी खेल कर भारत के 2 विकेट पर 288 स्कोर में अच्छा योगदान दिया, तो वहीं जब चाहने वाले उनके शतक की उम्मीद कर रहे थे, तो केएल चाय के तुरंत  बाद ही असहजता के कारण  रिटायर्डहर्ट हो हए. और फिर बैटिंग करने नहीं आए. और अब केएल के प्रशंसक अपने हीरो को लेकर थोड़ा चिंता में है. 

पहले दिन की रिपोर्ट

दरअसल यह घटना गंभीर ऐंठन के कारण दिन के पहले सत्र की शुरुआत में हुई. यशस्वी जायसवाल के 32 रन पर शुरुआती रन-आउट होने के बाद, राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ 150 रनों की एक ठोस दूसरे विकेट की साझेदारी बनाई थी. और उन्होंने उमस भरे माहौल में संयम से बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था.

पारी के 51वें ओव में पहली बार असहज दिखे राहुल

तापमान लगभग 30°C के आस-पास था और साथ ही ह्यूमिडिटी (नमी) बहुत अधिक थी. इस वजह से लगभग दो सत्र तक क्रीज पर टिके रहने के बाद उनके शरीर पर इसका असर पड़ा. और चायकाल से ठीक पहले 51वें ओवर के दौरान उनके दाहिने हाथ में पहली बार ऐंठन महसूस हुई, जिसके बाद मैदान पर फिजियो से उनका इलाज कराना पड़. 

 केएल राहुल के साथ क्या हुआ

चाय के विश्राम के बाद राहुल मैदान पर उतरे लेकिन उन्होंने तुरंत ही असहजता का संकेत दिया क्योंकि ऐंठन और बढ़ गई.  उनका बायां हाथ, कलाई और पैर प्रभावित हुए. वे दर्द से कराह रहे थे और लंगड़ाते हुए चल रहे थे और मैदान से बाहर जाने तथा ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ने के लिए उन्हें टीम फिजियो कमलेश जैन की सहायता की आवश्यकता पड़ी।. जब भारत का स्कोर 1-197 था, तब कप्तान शुभमन गिल उनकी जगह क्रीज पर आए.

पडिक्कल ने बल्लेबाजी जारी रखी और शतक बनाया. क्रिकेट के नियमों के अनुसार, 'रिटायर्ड हर्ट' होने वाला खिलाड़ी ठीक होने के बाद उसी पारी में दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए वापस आ सकता है. इसलिए, राहुल के पारी में बाद में बल्लेबाजी करने की उम्मीद है. टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.ऐंठन के अलावा किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि यदि मैच के दौरान वह पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं तो राहुल दोबारा बल्लेबाजी कर सकते हैं.

पहले दिन भारत मजबूत

पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में है. भारत ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ पहले ही अपना दबदबा दिखा दिया है. बारिश के कारण दिन का खेल समय से काफी पहले रोके जाने के समय  भारत का स्कोर 2 विकेट पर 278 रन है. पडिक्कल 124 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने इसी दिन अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है. शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि ऋषभ पंत 32 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं और वह अच्छे दिखाई पड़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: IND VS SL: बीच मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा मैदान, केएल राहुल के शॉट से बढ़ी टेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Kannaur Lokesh, Devdutt Babunu Padikkal, Sri Lanka, India, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com