विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2012

विस्कॉन्सिन गुरुद्वारा लोगों के लिए फिर खोला गया

विस्कॉन्सिन गुरुद्वारा लोगों के लिए फिर खोला गया
गोलीबारी का शिकार बने विस्कॉन्सिन गुरुद्वारे को एक बार फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसमें छह लोग मारे गए थे।
वाशिंगटन: गोलीबारी का शिकार बने विस्कॉन्सिन गुरुद्वारा को एक बार फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है। पांच दिन पहले गुरुद्वारा में हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गए थे जिससे ओक क्रीक में सिख समुदाय स्तब्ध रह गया था।

स्थानीय पुलिस ने ओक क्रीक गुरुद्वारा को इसका प्रबंधन सौंप दिया है जिसने पूरे परिसर की साफ-सफाई तुरंत शुरू कर दी थी।

गुरुद्वारा समिति के सदस्य जगजीत सिंह संधू ने कहा, अब इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है। सिंह ने कहा, हमें उम्मीद है कि सफाई जल्द पूरी हो जाएगी लेकिन अब यह लोगों के लिए खुला हुआ है। स्थानीय सिख समुदाय के लोगों के लिए 1997 में बने इस गुरुद्वारे में रविवार को एक पूर्व अमेरिकी सैनिक ने गोलीबारी की थी जिसमें छह लोग मारे गए थे। उसे गोरा होने का अभिमान था और गोरों को वह सर्वश्रेष्ठ समझता था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Gurudwara Firing, अमेरिकी गुरुद्वारा में फायरिंग, Wisconsin Gurudwara, विस्कॉन्सिन गुरुद्वारा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com