अमेरिका ने कहा कि रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का किसी भी तरह से कोई उल्लंघन नहीं कर रहा है. अमेरिका का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की वर्चुअल बैठक के बाद आया. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार आपस में साझा किए. इस बैठक के बारे में बताते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता बेहद रचनात्मक थी.
जेन साकी ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत बेहद ही सकारात्मक रही. अमेरिका के लिए भारत के साथ संबंध काफी खास है. ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का किसी भी लिहाज से कोई उल्लंघन नहीं करता है. हम निश्चित रूप से मानते हैं कि हर देश भारत के हित में कदम उठाने जा रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जेन साकी ने कहा कि भारत महज एक से दो फीसद ईंधन रूस से आयात करता है. इसकी तुलना में भारत का अमेरिका से ईंधन आयात लगभग 10 फीसदी है. जेन साकी ने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को यह भी बात साझा की कि रूस से कच्चे तेल के आयात में बढ़ोतरी भारत के लिए फायदेमंद नहीं है. वहीं अमेरिका भारत को अपने ऊर्जा आयात में और विविधता लाने में मदद करने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार आज से एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलाएगी : गोपाल राय
जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी से यह आश्वासन चाह रहे थे कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद में बढ़ोतरी नहीं करेगा. इसके जवाब में जेन साकी ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि भारत रूस से ईंधन आयात बढ़ाना चाहता है. भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया है. साकी ने कहा कि भारत के खिलाफ 'काटसा' के तहत प्रतिबंध लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.
VIDEO: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने जो बाइडेन से कहा, "उम्मीद करते हैं बातचीत से समस्या का हल निकलेगा"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं