दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट के निशान नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर उस समय की है, जब उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था. इसी दौरान उनके सिर पर चोट के गहरे निशान दिखाई दिए. डॉक्टरों ने कैप्टन स्मित मच्छार की चोट के निशान देखकर हैरानी जताई है और इसे करिश्मा बताया है. डॉक्टरों का कहना है कि स्मित मच्छार को जिस तरह से चोट लगी है, उससे उनकी जान जाने का भी खतरा था. कैप्टन स्मित मच्छार 30 सितंबर को उसी प्लेन को उड़ा रहे थे, जिसे ओमानी को-पायलट हमाम हम्मामी ने हाईजैक करने की कोशिश की थी.
हम्मामी ने कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी से कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर हमला कर दिया था. इतने हमले झेलने के बाद भी कैप्टन स्मित ने हार नहीं मानी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्रियों ने को-पायलट को पकड़ लिया और विमान की सेफ लैंडिंग हुई. वरना को-पायलट हम्मामी का प्लान तो प्लेन को क्रैश करने का था.