इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष एक अलग मोड़ पर पहुंच गया है. गाज़ा के अस्पताल पर हुए हमले में लगभग 500 लोगों के मारे जाने से इज़रायल पर कई सवाल उठ रहा है. इस हमले ने "इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार" के लिए समर्थन जुटाने में अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है. जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य नेताओं के बीच शिखर बैठक रद्द कर दी गई है. बाइडन, इजराइल के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए एकजुटता यात्रा पर आज इजराइल पहुंचने वाले हैं. बता दें कि गाजा के अस्पताल में हुए घातक विस्फोट के लिए हमास और इज़राइल एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया रहे है.
जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा, "अम्मान में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ होने वाली बाइडेन की शिखर बैठक रद्द कर दी गई है."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
7 अक्टूबर को इज़राइल पर किए गए हमलों के बाद बाइडेन हमास को खत्म करने के लिए इज़रायल के आह्वान का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें 1,300 से अधिक लोग मारे गए थे और कहा जाता है कि 200 से 250 के बीच इजरायलियों को बंधक के रूप में गाजा ले जाया गया था. मंगलवार को गाजा शहर के अल अहली अस्पताल में विस्फोट के लिए हमास ने तुरंत इजरायली हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया. लेकिन इज़रायल ने आरोपों का जोरदार खंडन किया और कहा कि इस्लामी गुट के एक रॉकेट के कारण विस्फोट हुआ.
हमास नेता इस्माइल हनिएह ने हैरान करते हुए अस्पताल पर हुए हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वाशिंगटन ने इस मुद्दे इज़राइल को बचाने की कोशिश कर रहा है. हनियेह ने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कहा, "अस्पताल में हुआ नरसंहार दुश्मन की क्रूरता और उसकी हार गुस्से की हद को दर्शाता है." उन्होंने सभी फिलिस्तीनियों और अरब मुल्कों के मुसलमानों से इज़रायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.
सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और तुर्की ने भी इज़राइल पर गाजा शहर में अल-अहली अरब अस्पताल पर बमबारी करने का आरोप लगाया. हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौतों के लिए "गाजा में बर्बर आतंकवादियों" को जिम्मेदार ठहराया. नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, "तो पूरी दुनिया जानती है. गाजा में बर्बर आतंकवादी वे हैं जिन्होंने गाजा अस्पताल पर हमला किया, आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) नहीं." उन्होंने जोर देकर कहा, "जिन्होंने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, वे अपने बच्चों की भी हत्या करते हैं."
इसे भी पढ़ें:-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं