अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है और डॉक्टरों के अनुसार यह तेजी से फैलने वाला है. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. बयान में कहा गया, "पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बाइडेन में यूरीन से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ गई थीं. जांच में उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाई गई. शुक्रवार को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई. यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है और इसे काफी गंभीर माना जा रहा है."
हालांकि यह बीमारी तेजी से फैलने वाली है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह हार्मोन पर असर करने वाली किस्म की है, जिससे इसका इलाज संभव है. राष्ट्रपति बाइडेन और उनके परिवार वाले डॉक्टरों से इलाज के विकल्पों पर बात कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर? (What Is Prostate Cancer)
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाया जाने वाला एक गंभीर रोग है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि में असामान्य कोशिकाओं के बढ़ने के कारण होता है. प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों के प्रजनन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जो वीर्य (सीमन) के उत्पादन में सहायक होती है. जब इस ग्रंथि में कैंसर विकसित होता है, तो यह धीरे-धीरे आसपास के टिश्यू और अंगों को प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों को जरूर पीना चाहिए नारियल पानी, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं
प्रोस्टेट कैंसर के कारण (Causes of Prostate Cancer)
बढ़ती उम्र: उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, खासकर 50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों में.
पारिवारिक इतिहास: अगर परिवार में किसी को पहले प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है, तो इसके विकसित होने की संभावना बढ़ सकती है.
हार्मोनल असंतुलन: शरीर में टेस्टोस्टेरोन और अन्य हार्मोनों का असंतुलन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है.
अनहेल्दी लाइफस्टाइल: बहुत ज्यादा फैटी डाइट, धूम्रपान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी इसके खतरे को बढ़ा सकती है.
प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण (Symptoms of Prostate Cancer)
प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती चरणों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ता है, कुछ संकेत देखने को मिल सकते हैं:
- बार-बार पेशाब आने की समस्या
- पेशाब करने में कठिनाई या जलन
- यूरिन फ्लो को कमजोर होना
- ब्लड के साथ यूरीन निकलना
- कमर, कूल्हे या पीठ में लगातार दर्द
प्रोस्टेट कैंसर का डायग्नोस (Diagnose of Prostate Cancer)
प्रोस्टेट कैंसर की पहचान कई तरीकों से की जाती है, जैसे पीएसए (Prostate-Specific Antigen) टेस्ट, बायोप्सी और एमआरआई स्कैन. अगर कैंसर का डायग्नोस हो जाता है, तो इलाज की प्रक्रिया स्टेज पर निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें: धुलधुले पेट को अंदर करने के लिए करें बस ये काम, एक दिन भी न करें मिस, आसानी से पतले हो जाएंगे आप
प्रोस्टेट कैंसर का इलाज (Treatment of Prostate Cancer)
सर्जरी: कैंसरयुक्त ग्रंथि को हटाने के लिए
रेडिएशन थेरेपी: कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए
हॉर्मोन थेरेपी: टेस्टोस्टेरोन का स्तर नियंत्रित करने के लिए
कीमोथेरेपी: एडवांस स्टेज में सेल्स को खत्म करने के लिए
प्रोस्टेट कैंसर गंभीर हो सकता है, लेकिन अगर शुरुआती स्टेज में इसको डायग्नोस किया जाए, तो इसे प्रभावी रूप से कंट्रोल किया जा सकता है. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने, रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाने और बैलेंस डाइट खाने से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप ने की बाइडेन के जल्द ठीक होने की कामना
राष्ट्रपति बाइडेन की उम्र 82 साल है. वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति रहे हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने पद छोड़ा और डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला है. इस घोषणा के बाद पूरे अमेरिका में लोग हैरान हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "मेलानिया और मैं जो बाइडेन की बीमारी की खबर से दुखी हैं. हम पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और जो के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं."
डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने एक्स पर लिखा, "जो बाइडेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वे इस कैंसर से लड़ाई जीतें. जो और जिल हमेशा से संघर्षशील रहे हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस चुनौती का भी बहादुरी से सामना करेंगे."
यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आना ही नहीं, ये 5 संकेत भी करते हैं डायबिटीज की और इशारा, क्या आप जानते हैं?
कैंसर की वजह से बेटे को खोया
यह खबर ऐसे समय आई है जब राष्ट्रपति बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी. कुछ लोग उनकी मानसिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं, खासकर कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने भी चिंता जताई है. जो बाइडेन ने अपने बेटे ब्यू बाइडेन को 2015 में कैंसर के कारण खो दिया था. तभी से वे कैंसर के इलाज के लिए विशेष पहल चला रहे हैं.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं