विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2020

लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने के लिए करूंगा काम, राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बोले जो बाइडेन

जीत के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि इस देश के लोगों ने अपना जवाब दे दिया है.जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है.

लंबे और तनावपूर्ण मतगणना के बाद जो बाइडेन को अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति चुन लिया गया.
विलमिंगटन:

लंबे और तनावपूर्ण मतगणना के बाद जो बाइडेन (Joe Biden) को अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति चुन लिया गया. जीत के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा कि इस देश के लोगों ने अपना जवाब दे दिया है, जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह जीत WE THE PEOPLE के लोगों के लिए है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह अमेरिका से वादा करते हैं कि वह ऐसे राष्ट्रपति बनेंगे जो देश और समाज को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने की काम करेगा. जो बाइडेन ने कहा कि वह ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो अमेरिका के राज्यों को लाल और ब्लू के रूप में नहीं देखेंगे बल्कि एक संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में देखेंगे. 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जो बाइडेन ने शनिवार को अमेरिकियों को एकजुट करने का वादा किया और डोनाल्ड ट्रंप पर जीत के बाद उनकी विभाजनकारी नीतियों को दुरुस्त करने की बात कही. ऊर्जा और उत्साह से लबरेज जो बाइडेन ने अपने घरेलू शहर डेलावेयर के विलमिंगटन में समर्थकों की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह अमेरिका को दुरुस्त करने का समय है."

ट्रम्प समर्थकों की निराशा को स्वीकार करते हुए, बाइडेन ने कहा: "वे हमारे दुश्मन नहीं हैं. वे अमेरिकी हैं." उन्होंने कहा, "अमेरिका में प्रदर्शन के इस युग को समाप्त होने दें." 

उन्होंने कहा, "मैंने इस कार्यालय को अमेरिका की आत्मा को बहाल करने, इस राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी, मध्यम वर्ग का पुनर्निर्माण करने और फिर से दुनिया भर में अमेरिका का सम्मान बनाने के लिए प्राप्त किया है."

बराक ओबामा के उप राष्ट्रपति रहे बाइडेन ने अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय को विशेष रूप से श्रद्धांजलि दी और डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती देने के लिए उन्हें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में चुने जाने में उनकी भूमिका की ओर इशारा किया. उत्साह से लबरेज बाइडेन ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मौजूद भीड़ को संबोधित किया. जब नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने उनका परिचय कराया तब जो बाइडेन खुशी से पोडियम पर दौड़ पड़े.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US President Joe Biden, US President Joe Biden First Speech, US President Address, Joe Biden अमेरिकी चुनाव, Donald Trump, Kamla Harris, Vice President Of USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com