विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकियों को किया सम्मानित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकी उद्योगपतियों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उनके छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकियों को किया सम्मानित
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकियों को किया सम्मानित
  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया सम्मानित
  • व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में ट्रंप ने भारतीय अमेरिकियों को दिया सम्मान
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकी उद्योगपतियों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उनके छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया है. व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में बीते मंगलवार को ट्रंप ने शरद ठक्कर और करन अरोड़ा के साथ सात अन्य लघु कारोबारों के मालिकों को सम्मानित किया.

VIDEO: जब सच्चे दोस्त मिले व्हाइट हाउस में
बता दें कि शरद ठक्कर ‘पॉलिमर टेक्नोलॉजीज’ के अध्यक्ष हैं. इस कंपनी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ लघु उर्जा कंपनी चुना गया था. वहीं, करन अरोड़ा ‘नेचुरल विटामिन लैब’ के निदेशक है, जिसे साल की सर्वश्रेष्ठ लघु निर्यात कंपनी चुना गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Honored Two Indians
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com