विज्ञापन
This Article is From May 04, 2011

पाकिस्तान पर भरोसा नहीं था : सीआईए चीफ

अमेरिका ने साफ किया है कि मिशन ओसामा के बारे में पाक को इसलिए कोई जानकारी नहीं दी गई क्योंकि यह ओसामा तक लीक हो सकती है।
वाशिंगटन: अमेरिका ने साफ किया है कि मिशन ओसामा के बारे में पाकिस्तान को इसलिए कोई जानकारी नहीं दी गई क्योंकि यह जानकारी ओसामा तक लीक हो सकती है और उनके मिशन पर पानी फिर सकता है। सीआईए के प्रमुख लियोन पेनेटा ने हमले के बाद माना है कि पाकिस्तान को हमले की जानकारी इसलिए नहीं दी गई क्योंकि अमेरिका को डर था कि वो इस ऑपरेशन की जानकारी ओसामा और उसके साथियों को लीक कर सकता है। पहले मिसाइल से हमले की योजना थी लेकिन बाद में बेकसूरों के नुकसान का खयाल कर इसे टाल दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि नेवी सील्स की टीम को लादेन को मारने की मंज़ूरी मिली थी लेकिन अगर वो आराम से सरेंडर कर देता तो शायद उसे गिरफ्तार किया जाता।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, ओसामा, जानकारी, हमला, अमेरिका, सीआईए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com