विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2011

'भारत अपने राजनीतिक विवादों के समाधान में सक्षम'

अमेरिका ने कहा है कि भारत अपने वर्तमान राजनीतिक विवादों का समाधान करने में खुद सक्षम है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि भारत अपने वर्तमान राजनीतिक विवादों का समाधान करने में खुद सक्षम है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने संवाददाताओं से कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से वर्तमान में जारी राजनीतिक विवादों और आंतरिक समस्याओं का समाधान कर लेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सशक्त लोकपाल की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल की वजह से भारत में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नुलैंड ने कहा कि अमेरिका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करता है। भारतीय लोकतंत्र बहुत ही मजबूत और जीवट है तथा इसके माध्यम से भारत अपनी समस्याओं के हल में सक्षम है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, अमेरिका, विवाद, समाधान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com