तोक्यो:
अमेरिका का एक सैन्य लड़ाकू विमान रविवार को उत्तरी जापान के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार पायलट विमान से कूदने के बाद तट पर बचाव दलों की प्रतीक्षा करने लगा।
जापान तटरक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि एफ-16 नाम यह जेट विमान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग ग्यारह बज कर तीस मिनट पर नेम्यूरो से करीब 470 मील उत्तर पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। नेम्यूरो शहर तोक्यो से एक हजार किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में स्थित है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘पायलट विमान से कूद गया था और अब समुद्र में मदद के लिए इंतजार कर रहा है।’’ उन्होंने बताया कि तटरक्षक अपने जहाजों और विमानों के साथ दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। अमेरिकी सेना से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
US Jet Plane, Accident, Pilot Dives, अमेरिकी जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित