विज्ञापन

बाइक सवार दो पुल‍िसकर्मि‍यों को रौंदते हुए चला गया तेज रफ्तार ट्रक, द‍िल दहला देने वाला वीड‍ियो सीसीटीवी में कैद

बाइक सवार दो पुल‍िसकर्मि‍यों को रौंदते हुए चला गया तेज रफ्तार ट्रक,  द‍िल दहला देने वाला वीड‍ियो सीसीटीवी में कैद
राइडर बाइक पर सवार थे दोनोंं पु‍ल‍िसकर्मी.
  • सोहना रोड पर हुआ भीषण हादसा
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुल‍िसकर्मि‍यों को रौंदा
  • पुल‍िस ने फरार ट्रक चालक को क‍िया ग‍िरफ्तार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के सोहना रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी नवीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी अभिषेक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्‍हें भी मृत घोषित कर दिया गया. हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक चालक दोनों पुलिसकर्मीयों को सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया. 

नवीन और अभिषेक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोहना रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पुल‍िस ने फरार ट्रक चालक को पकड़ा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हादसे में अभिषेक और नवीन की मौत हो गई. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

पुल‍िस कर रही आगे की कार्रवाई

इस मामले में एसीपी अर्जुन देव ने जानकारी देते हुए कहा की दोनों ही पुलिसकर्मी की मौत की सूचना के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है. एसीपी अमन देव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही पुलिसकर्मी पर्वतीय कॉलोनी में राइडर पर तैनात थे. पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है और डंपर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें-  सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; 3 यात्रियों की मौत, गुरुग्राम से बिहार जा रही थी बस


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad News, Faridabad Accident, Haryana News, Accident Video, Accident CCTV Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com